लाइव टीवी

VIDEO: बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी फिल्म आरआरआर और मैदान, क्लैश से खफा अजय देवगन और बोनी कपूर

Updated Jan 27, 2021 | 16:25 IST

फिल्म आरआरआर और मैदान अक्टूबर में बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी। दोनों फिल्मों में अजय देवगन नजर आएंगे। हालांकि, आरआरआर में अजय मुख्य भूमिका में नहीं होंगे।

Loading ...

एसएस राजामौली की फिल्म आरआआर में राम चरन, एनटीआर जूनियर, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट हाल ही में अनाउंस की गई है। यह फिल्म 13 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी। वहीं, अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट 15 अक्टूबर पहले से तय थी। बताया जा रहा है कि दोनों फिल्मों के  बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर अजय देवगन और 'मैदान' के प्रोड्यूसर बोनी कपूर बेहद खफा हैं। मैदान के प्रॉड्यूसर बोनी कपूर ने कहा है कि आरआआर के मेकर्स ने अजय देवगन को लास्ट मोमेंट तक आरआरआर की रिलीज के बारे में नहीं बताया। कहा जा रहा है कि अजय देवगन ने आरआआर के निर्देशक से कहा था कि फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करने से पहले एक बार बोनी कपूर से बात कर लें। वहीं, बॉनी कपूर का कहना है कि आरआआर के मेकर्स ने सिर्फ उन्हें बल्कि अजय देवगन तक इस बारे में कोई चर्चा नहीं की। हालांकि, बोनी कपूर ने कहा कि अजय देवगन ने आरआर और मैदान के क्लैश को टालने की पूरी कोशिश की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।