लाइव टीवी

[VIDEO] करीना कपूर ने किया बड़ा फैसला, अब कोई नहीं ले पाएगा तैमूर अली खान की तस्वीरें

Updated Sep 24, 2019 | 11:31 IST |

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो और सैफ जल्द ही बेटे तैमूर को लेकर बड़ा फैसला कर सकते हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो तैमूर को बोर्डिंग स्कूल भेजा जा सकता है।

Loading ...

करीना कपूर और सैफ सैफ अली खान का बेटा तैमूर अपनी क्यूटनेस के चलते अक्सर चर्चा में रहता है। छोटे नवाब की शोहरत किसी स्टार से कम नहीं है। तैमूर जहां जाता है फोटोग्राफर उसके पीछे पड़ जाते हैं। तैमूर को मिल रही लाइमलाइट के कारण करीना और सैफ ने बड़ा फैसला लिया है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया कि सैफ 7 साल की उम्र में बोर्डिंग स्कूल गए थे और मैं और सैफ मुम्बई की भागदौड़ भरी जिदंगी को देखते हुए लगातार इस बात पर विचार कर रहे हैं कि तैमूर को बोर्डिंग स्कूल भेजा जाए। बता दें कि तैमूर फेमस स्टार किड्स की लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।