लाइव टीवी

Holi Mein Rangeele Song: मौनी रॉय का होली सॉन्ग रिलीज, मीका सिंह ने दी आवाज- देखें Video

Updated Mar 03, 2020 | 09:57 IST |

Mika Singh Mouni Roy New Song Holi Mein Rangeele: मौनी रॉय और मीका सिंह का नया सॉन्ग रिलीज हो गया है। अब तक इस गाने को 27 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Loading ...

Bollywood New Holi Song Holi Mein Rangeele By Mika Singh: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। मौनी के इस गाने का नाम होली में रंगीले है जो कि उन्होंने मीका सिंह ने साथ किया है। इस होली गाने में मौनी रॉय ने पहली बार फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी फेम सनी सिंह और फुकरे फेम एक्टर वरुण शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर की है। ये तिकड़ी इस होली म्यूजिक वीडियो में जबरदस्त डांस करती दिख रही है। इस न्यू गाने होली में रंगीले गाने को कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है जो कि काफी धमाकेदार है। साथ ही होली में रंगीले गाने को मशहूर प्लेबैक सिंगर मीका सिंह, पल्लवी पुनियानी और अभिनव सिंह ने अपनी आवाज दी है। अब तक इस गाने को 27 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। टीवी के बाद मौनी रॉय ने साल 2018 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखेंगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। वहीं मौनी पहली बार नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी अहम रोल में हैं। ब्रह्मास्त्र इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।