लाइव टीवी

Paurashpur Trailer : एकता कपूर की वेब सीरीज का ट्रेलर र‍िलीज, दंग कर देगी संघर्ष और शाही प्रतिशोध की कहानी

Updated Dec 08, 2020 | 16:19 IST |

29 द‍िसंबर से एकता कपूर की पौरशपुर वेब सीरीज स्‍ट्रीम होगी। इसमें शहीर शेख और म‍िल‍िंद सोमन लीड रोल में हैं। हाल ही में र‍िलीज हुआ इसका ट्रेलर आपको चौंका देगा।

Loading ...

एकता कपूर 29 द‍िसंबर से अपनी नई वेब सीरीज लेकर आ रही हैं ज‍िसका नाम है पौरशपुर। पौरशपुर की दुनिया आपके लिए प्यार, वासना, खून से सनी तलवारें, लिंग का संघर्ष, कठिन संवादों के साथ शानदार सेट और एक ऐसा निर्णय जो पूरे राज्य के सामाजिक ताने-बाने पर सवाल खड़ा करती है- ला रही है। ये ALTBalaji और ZEE5 पर स्‍ट्रीम की जाएगी। दर्शकों के ल‍िए पौरशपुर का ट्रेलर र‍िलीज कर द‍िया गया है। वेबसीरीज में अन्नू कपूर, मिलिंद सोमन, शिल्पा शिंदे, शहीर शेख, साहिल सलाथिया, पोलोमी दास, अनंतविजय जोशी, फ्लोरा सैनी और आदित्य लाल अहम भूम‍िकाओं में द‍िखेंगे। 

Paurashpur story line
16 वीं सदी के भारत की पृष्ठभूमि की शूटिंग, पौरशपुर की दुनिया में जहां राजा भद्रप्रताप सिंह के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर ने बेहद गलत और बुरे साम्राज्य पर शासन किया। एक राज्य, जहां महिलाओं को इच्छा के लिए वस्तु माना जाता है और उन्हें पुरुष की संपत्ति माना जाता है। एक विषाक्त राजवंश, जो महिलाओं की स्वतंत्रता को रोकता है, जहां कानून इतने पुरातन हैं कि महिलाओं को स्वयं के शरीर के बारे में निर्णय लेने से रोक दिया जाता है। सुंदर शिल्पा शिंदे (रानी मीरावती) राज्य में पुरुष-प्रधान कानूनों को चुनौती देती हैं, जहां महिलाओं को इच्छा के लिए आक्षेपित किया जाता है और उन्हें पुरुषों की संपत्ति माना जाता है।

मिलिंद सोमन बोरिस (ट्रांस जेंडर) के रूप में  राज्य के नियमों पर सवाल उठाते हैं और क्रांति की शुरुआत करते हैं। भानू के रूप में साहिल सलाथिया, वीर सिंह के रूप में शहीर शेख, काला के रूप में पोलोमी दास, प्रिंस आदित्य के रूप में अनंतविजय जोशी, पौरशपुर साम्राज्य की साहसिक और क्रूर कहानियों के ट्विस्ट और टर्न को जोड़ते हैं। ट्रेलर एक दिलचस्प नोट पर समाप्त होता है, जो क्रांति के लिए टोन सेट करता है,  वीर सिंह के रूप में अभिनेता शहीर शेख  कहते हैं, पौरशपुर गिरेगा ... और हमरा प्यार उसे गिरायेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।