लाइव टीवी

Dabangg 3 Song: रिलीज हुआ सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का चौथा गाना, मुन्नी नहीं इस बार 'मुन्ना होगा बदनाम'

Updated Nov 11, 2019 | 19:33 IST |

Dabangg 3 New Song: सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का हाल ही में नया गाना रिलीज किया गया है। गाना मुन्ना बदनाम हुआ दबंंग 3 का चौथा गाना है जो कि लोगों को खूब पसंद आने वाला है।

Loading ...
मुख्य बातें
  • हाल ही में दबंग 3 का चौथा गाना रिलीज कर दिया गया है।
  • गाना मुन्ना बदनाम हुआ में बादशाह रैप करते दिखाई देंगे।
  • फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की नई फिल्म दबंग 3 इस साल रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर और गाने अब तक लोगों को खूब पसंद आए है। वहीं पर्दे पर चुलबुल पांडे के एक्शन देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में इस फिल्म का चौथा गाना रिलीज किया गया है। गाना मुन्ना बदनाम हुआ में सलमान एक बार फिर से अपने दमदार अंदाज से पर्दे पर धमाल मचाते दिखाई देंगे। हाल ही में इस गाने का ऑडियो रिलीज हुआ है। 

दबंग 3 के इस गाने को बादशाह, कमाल खान, ममता शर्मा ने गाया है। वहीं ये गाना सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर पर फिल्माया गया है। गाने की लीरिक्स दानिश साबरी ने तैयार किया है जबकि म्यूजिक साजिद वाजिद ने दिया है। बता दें कि कुछ देर पहले सलमान खान ने गाने का ऑडियो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'कमाल खान की आवाज, बादशाह का रैप और चुलबुल पांडे की दबंगई, सुनीए'।

वहीं अब तक दबंग 3 से तीन गाने रिलीज किए जा चुके है। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं गाना मुन्ना बदनाम हुआ फिल्म का स्पेशल गाना है। गाने में एक्टर जमकर डांस करते दिखाई देंगे। वहीं मुन्नी की जगह इस बार मुन्ना को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

गाना मुन्ना बदनाम हुआ से पहले 'यू करके' रिलीज किया गया था। गाने को खुद सलमान खान ने गाया था। ऐसे में ये फिल्म फैंस के लिए बेहद खास होने वाली है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी 'दबंग 3' में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप और सई मांजरेकर भी नज़र आएंगे। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

वहीं इस फिल्म से महेश मांजेरकर की बेटी सई मांजेरकर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में सई मांजरेकर के साथ भी सलमान का लव एंगल दिखाया जाएगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।