लाइव टीवी

Latest Bollywood stars update: जानिए अपने फेवरेट स्टार और बॉलीवु़ड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर

Updated Jan 26, 2021 | 12:14 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगातार हलचल होती रहती है। आए दिन यहां कुछ ना कुछ ऐसा होता रहता है जो सुर्खियों में छा जाता है। 

Loading ...

Bollywood Stars latest Updates: बॉलीवुड इंडस्ट्री को अगर खबरों का गढ़ कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर नए इवेंट्स होते रहते हैं। हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री में वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की शहनाइयां बज रही थीं जिसने सबकी नजरों को अपनी तरफ आकर्षित कर रखा था।

वरुण धवन की मेहंदी ने भी लोगों का ध्यान एकत्रित किया था जिस पर उनके और उनकी पत्नी नताशा के नाम का पहला अक्षर एन और वी लिखा हुआ था। इसी के साथ नताशा दलाल की शादी की अंगूठी ने भी सुर्खियां बटोर ली हैं। इतना ही नहीं अपने शादी के डेसटिनेशन पर पहुंचने के लिए वरुण ने रोडवे का रास्ता अपनाया था जिस पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। गौरतलब है कि किसी को चोट नहीं लगी थी।

खबर रेमो डिसूजा की आ रही है जिन्होंने हाल ही में अपने रिकवरी का वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह डॉक्टर के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो की बात की जाए तो अगला नाम उर्वशी रौतेला का है जो एक ऐड की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें डांस करते हुए उनकी अंगूठी गिर जाती है।

उर्वशी रौतेला के साथ अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं जिनकी फोटोज वायरल हो रही हैं। इन फोटो में देखा जा सकता है किअथिया शेट्टी का केएल राहुल अपने रिलेशनशिप को और मजबूत बना रहे हैं।

दूसरी ओर सलमान खान अपनी अगली फिल्म अंतिम की तैयारी में जुटे हैं। सलमान खान के ऑपोजिट साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रज्ञा जयसवाल को स्टार किया जाएगा जो महाबलेश्वर में रोमांटिक सॉन्ग की शूटिंग करने के बाद मुंबई में शूटिंग कर रही हैं। खबर यह भी है कि अक्षय कुमार और परेश रावल अपनी फिल्म ओ माय गॉड के सीक्वल के लिए एक साथ आ सकते हैं।

अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ स्क्रिप्ट की तैयारियों में जुटे हुए हैं और कहा जा रहा है कि इस साल अप्रैल के अंतिम दिनों में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना मिशन मजनू से डेब्यू करने जा रही हैं, मुंबई में 2 हफ्ते तक फिल्म की तैयारी करने के बाद अब वह हैदराबाद वापस लौट गई हैं।

चौंका देने वाली खबर यह है कि अब आमिर खान बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर गुरुदत्त की बायोपिक में नजर आएंगे जिसका बजट 120 करोड़ रखा गया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।