![Celebs birthday at September](https://s.timesnowhindi.com/s/v1/img/c_tnhplaceholder.png)
![Celebs birthday at September Celebs birthday at September](https://i.timesnowhindi.com/stories/celebs-september-birthday.jpg?tr=w-400,h-300,fo-auto)
- सितंबर में कई सेलेब्स अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे।
- अक्षय कुमार नौ सितंबर को अपना बर्थडे मनाएंगे।
- 28 सितंबर को लताा मंगेशकर बर्थडे मनाएंगी।
मुंबई. साल का नौवां महीना शुरू हो गया है। सितंबर में कई सेलेब्स अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। कपूर परिवार में ही ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, करीना कपूर बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार भी इसी महीने अपना बर्थडे मना रहे हैं।
बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल के एक्टर राम कपूर 1 सितंबर को अपना बर्थडे मनाएंगे। वहीं, अक्सर फिल्म की एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी अपना बर्थडे मनाएंगी। वहीं, शक्ति कपूर और विवेक ओबरॉय तीन सितंबर को अपना बर्थडे शेयर करते हैं। चार सितंबर को दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर का बर्थडे होता है। ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन 6 सितंबर, राधिका आप्टे सात सितंबर और आशा भोसले आठ सितंबर को अपना बर्थडे मनाएंगी।
नौ सितंबर को होगा अक्षय कुमार का बर्थडे
नौ सितंबर को अक्षय कुमार अपना बर्थडे मनाते हैं। वहीं, डायरेक्टर अनुराग कश्यप 10 सितंबर को बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। आयुष्मान खुराना का बर्थडे 14 सितंबर, संजय कपूर 17 सितंबर और ईशा कोपिकर 19 सितंबर को बर्थडे होता है। महेश भट्ट का बर्थडे 20 सितंबर को होता है। वहीं, 21 सितंबर को करीना कपूर अपना ये खास दिन मनाएंगी।
लता मंगेशकर और रणबीर कपूर
सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते में रणबीर कपूर, लता मंगेशकर, मौनी रॉय जैसे सेलेब्स बर्थडे मनाते हैं। 23 सितंबर को प्रेम चोपड़ा का बर्थडे होता है। वहीं, दिव्या दत्ता 25 सितंबर को अपना बर्थडे मनाएंगी।
स्वर कोकिला लता मंगेशकर, मौनी रॉय और रणबीर कपूर एक ही दिन यानी 28 सितंबर को का बर्थडे मनाते हैं। 29 सितंबर को समीर सोनी और 30 सितंबर को शान और दिप्ती भटनागर बर्थडे मनाएंगे।