लाइव टीवी

जानिए कौन था आलिया भट्ट का पहला प्यार, रणबीर कपूर से मिलने से पहले ऐसी थी लव लाइफ

Alia Bhatt
Updated Apr 06, 2022 | 20:10 IST

Alia Bhatt love life: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 17 मार्च को सात फेरे लेने जा रहे हैं। बी टाउन का ये पॉपुलर कपल पिछले चार साल से डेट कर रहे हैं। जानिए रणबीर से पहले कैसी थी आलिया भट्ट की लव लाइफ...

Loading ...
Alia BhattAlia Bhatt
Alia Bhatt
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 17 अप्रैल को शादी करने जा रहे हैं।
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले चार साल से डेट कर रहे हैं।
  • रणबीर कपूर से पहले भी आलिया भट्ट अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती थीं।

Alia Bhatt love life: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। फैंस जिस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह जल्द ही आने वाला है। 17 अप्रैल 2022 को ये कपल सात फेरे लेगा। रणबीर और आलिया पिछले चार साल से अधिक डेट कर रहे हैं। रणबीर कपूर से मिलने से पहले आलिया भट्ट के कई ब्रेकअप हो चुके हैं। एक नजर डालते हैं आलिया भट्ट की लव लाइफ पर।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के पहले बॉयफ्रेंड अरसलान थे। दोनो ने काफी वक्त तक एक दूसरे को डेट किया था। नेहा धूपिया के पोडकास्ट शो में आलिया भट्ट ने अरसलान के बारे में कहा था, 'मेरा पहला बॉयफ्रेंड अरसलान था। वह पेशे से ग्राफिक डिजाइनर है। वह बेहद स्वीट था लेकिन, बहुत जिद्दी और पोजेसिव भी था। वो चाहता था कि मैं केवल कुर्ता और जींस ही पहनूं। मैं उसे स्नैपचैट पर फॉलो करती हूं।' आलिया और अरसलान ब्रेकअप के बाद भी काफी अच्छे दोस्त हैं।' 

Exclusive!AliaBhattisonadesperatehunttofindagoodbiopic|HindiMovieNews-TimesofIndia

Also Read: पंजाबी रीति-रिवाज से होगी Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की शादी, कपूर खानदान के पुश्तैनी घर में लेंगे सात फेरे

सिद्धार्थ मल्होत्रा से अफेयर 
आलिया भट्ट ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। फिल्म में आलिया भट्ट के अपोजिट वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा थे। फिल्म के सेट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और आलिया की नजदीकियां बढ़ी। दोनों ने इसके बाद फिल्म कपूर एंड संस में भी काम किया है। हालांकि, दोनों का कुछ वक्त बाद ब्रेकअप हो गया था। दोनों कई बार मीडिया के सामने अपने ब्रेकअप का ऐलान कर चुके हैं। 

कविन मित्तल 
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ब्रेकअप होने के बाद आलिया भट्ट  का नाम हाइक मैसेंजर के फाउंडर कविन मित्तल (Kavin Mittal) के साथ भी जुड़ा था। कविन मित्तल अरबपति सुनील मित्तल के बेटे हैं। आलिया और कविन की मुलाकात वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम में हुई थी। दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं।    
   
आपको बता दें कि 11 साल की उम्र में आलिया भट्ट रणबीर कपूर को दिल दे बैठी थी। आलिया ने रणबीर को फिल्म ‘ब्लैक’ के सेट पर पहली बार देखा था। रणबीर संजय लीला भंसाली के साथ बतौर असिस्टेंड डायरेक्टर काम कर रहे थे साल 2018 में फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।