लाइव टीवी

मां से नाराज होकर घर से भाग गए थे अन्नू कपूर, अनिल कपूर के कारण बदलना पड़ा था नाम

Updated Feb 20, 2022 | 08:01 IST

Annu Kapoor Facts: अन्नू कपूर 20 फरवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। अन्नू कपूर ने करियर की शुरुआत फिल्म मंडी से की थी। एक्टर का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था। उनके पिता गली-नुक्कड़ में परफॉर्म किया करते थे।

Loading ...
Annu Kapoor
मुख्य बातें
  • अन्नू कपूर 20 फरवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • अन्नू कपूर का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था।
  • अन्नू कपूर ने चाय का स्टॉल तक लगाया था।

Anu Kapoor Birthday:एक्टर और टीवी होस्ट अनु कपूर का आज (20 फरवरी) बर्थडे है।  अन्नू कपूर का असली नाम अनिल कपूर है। अन्नू  कपूर जब 23 साल के थे तो एक नाटक में उन्होंने 70 साल के बूढ़े शख्स  का किरदार निभाया था। इस नाटक को श्याम बेनेगल ने देखा और अपनी फिल्म मंडी में साइन कर लिया। अन्नू कपूर को दूरदर्शन के शो अंताक्षरी से पहचान मिली थी।  

अन्नू कपूर के पिता पंजाबी और मां बंगाली थी। अन्नू कपूर की मम्मी क्लासिकल डांसर थीं और स्कूल में पढ़ाती थी। वहीं, अन्नू कपूर के पिता गली-नुक्कड़  में परफॉर्म किया करते थे। इस कारण उनके परिवार को नौटंकीवाला भी कहा जाता था।  अन्नू कपूर का बचपन  बेहद गरीबी में गुजरा था। वह एक्टिंग नहीं बल्कि आईएएस बनना चाहते थे। हालांकि, आर्थिक तंगी के कारण वह नहीं बन सके। शुरुआती दिनों में उन्होंने चाय का स्टॉल लगाकर गुजारा किया। इसके अलावा वह उन्होंने लौटरी की टिकट बेचकर भी गुजारा किया है। 

Also Read: अन्नू कपूर ने किया खुलासा, इस सुपरहिट फिल्म के लिए राज कपूर ने ली थी 1 रुपये फीस

छोड़ दिया था घर
अन्नू कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि मां से नाराज होकर वह घर छोड़कर भागकर लखनऊ आ गए थे। लखनऊ में गुजारा करने के लिए स्टेज शो के दौरान पांच मिनट के लिए गाना गाया करते थे। इसके लिए उन्हें पांच रुपए मिलते थे। अन्नू कपूर ने अपनी पढ़ाई भी बीच में छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। वहीं, जब वह मुंबई आए थे तो  केवल 419 रुपए 25 पैसे लेकर आए थे। एक्टर बनने से पहले उन्होंने रेडियो जॉकी का भी काम किया था।

दिलचस्प है नाम बदलने का किस्सा 
अन्नू कपूर काअनिल कपूर से नाम बदलने का किस्सा भी बेहद दिलचस्प है। अन्नू कपूर और अनिल कपूर ने यशराज फिल्म्स की एक फिल्म में काम किया। इसमें अन्नू कपूर को केवल चार डायलॉग बोलने थे। इसके लिए उन्हें चार हजार रुपए मिले थे। अन्नू कपूर को गलती से 10 हजार रुपए का चेक मिला।  

अनिल कपूर को चार हजार रुपए का चेक मिला। बाद में जब अनिल कपूर बोनी कपूर के साथ यशराज फिल्म्स के अकाउंटेंट के पास शिकायत करने पहुंचे तो अकाउंटेंट ने फाइल चेक की। अकाउंटेंट को एहसास हुआ कि उन्होंने अनिल कपूर का चेक अन्नू कपूर को दे दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।