लाइव टीवी

विदेशी गर्लफ्रेंड से दो बार शादी करेंगे 'मस्तराम' के एक्टर Anshuman Jha, जानिए क्या है वेडिंग प्लान

Updated Aug 10, 2022 | 17:09 IST

Anshuman Jha Wedding: वेब सीरीज मस्तराम के एक्टर अंशुमन झा अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड सिएरा विंटर्स के साथ शादी रचाने जा रहे हैं। जानिए क्या है अंशुमन और सिएरा का वेडिंग प्लान...

Loading ...
Anshuman Jha Wedding
मुख्य बातें
  • मस्तराम वेब सीरीज के एक्टर अंशुमन झा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
  • अंशुमन झा अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड से शादी रचाने वाले हैं।
  • अंशुमन झा की शादी अमेरिका और भारत दोनों जगह होगी।

Mastram Actor Anshuman Jha Wedding: वेब सीरीज मस्तराम के एक्टर अंशुमन झा अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड सिएरा विंटर्स के साथ शादी (Anshuman Jha Marriage) के बंधन में बंधने जा रहे हैं।  अंशुमन झा और सिएरा विंटर्स 29 अक्टूबर 2022 को अमेरिका में शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके बाद मार्च 2023 में भारतीय परंपरा के अनुसार शादी समारोह होगा। अंशुमन झा और सिएरा ने साल 2020 में सगाई की थी। इसके बाद से ही दोनों कोरोना महामारी के बीत जाने का इंतजार कर रहे थे। 

अंशुमन झा (Anshuman Jha) और सिएरा विंटर्स वीजा प्रतिबंधों को हटने का इंतजार कर रहे थे ताकि दोनों परिवार समारोहों में शामिल हो सकें। शादी पर अंशुमन झा ने कहा, 'मुझे लगता है कि सिएरा मेरे लिए मेरी मां का आशीर्वाद है। हम अपने पहले समारोह, जो अमेरिका में होना है उसके लिए उत्साहित हैं। इसके बाद भारतीय शादी होगी। सिएरा हमेशा एक भारतीय समारोह करना चाहती थी और मां भी यही चाहती थीं। दोनों जगहों पर यह एक प्राइवेट सेरेमनी होगी क्योंकि हम दोनों इसी में विश्वास करते हैं।'  

Also Read: ये है OTT पर अब तक की सबसे बोल्ड वेबसीरीज, हॉट सीन्स देख 'मस्तराम' और 'कविता भाभी' को भी भूल जाएंगे आप

यहां मनाएंगे हनीमून
अंशुमन झा अपनी एक्शन फिल्म ' लकड़बग्घा' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, सिएरा इस साल नवंबर में इजराइल में आयरन मैन रेस के लिए ट्रेनिंग ले रही है। अंशुमन झा सितंबर में डायरेक्टर हरीश व्यास की तीसरी फिल्म 'हरि-ओम' शूटिंग शुरू करेंगे, इससे पहले कि वह एक महीने के लिए शादी के लिए उड़ान भरेंगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद यह कपल अमेरिका के अलास्का-एन में हनीमून मनाएगा! अंशुमन झा के करियर की बात करें तो उन्होंने एकता कपूर की फिल्म लव, सेक्स और धोखा से डेब्यू किया था। 

अंशुमन झा 13 साल की उम्र से कई थिएटर प्ले में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है। वह कई साल तक पृथ्वी थिएटर से जुड़े थे। अंशुमन फिल्म लकड़बग्घा को डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन माथुर, तनिष्ठा चटर्जी और रसिका दुग्गल हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।