लाइव टीवी

प्लेन क्रैश में ब्राजील की स्टार सिंगर Marilia Mendonca का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

Updated Nov 06, 2021 | 11:47 IST

ब्राजील की स्टार सिंगर Marilia Mendonca का शुक्रवार को एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया। 26 साल की सिंगर के साथ प्रोड्यूसर और दो क्रू मेंबर्स भी हादसे का शिकार हो गए।

Loading ...
Marilia Mendonca
मुख्य बातें
  • ब्राजील की स्टार सिंगर Marilia Mendonca का निधन
  • शुक्रवार को एक प्‍लेन हादसे में गंवाई जान
  • 26 साल की थीं पॉपुलर सिंगर Marilia Mendonca

Marilia Mendonca dies in a Plane Crash: ब्राजील की स्टार सिंगर Marilia Mendonca का शुक्रवार को एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया। 26 साल की सिंगर के साथ प्रोड्यूसर और दो क्रू मेंबर्स भी हादसे का शिकार हो गए। इस प्लेन हादसे में 2019 की लैटिन ग्रैमी विनर Mendonca के साथ उनके एक अंकल भी थे। न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ने इस हादसे में सिंगर के निधन की पुष्टि की है।

उनके निधन से ब्राजील के म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। युवा कलाकार Marilia Mendonca के यूं चले जाने से हर कोई स्‍तब्‍ध है और सोशल मीडिया पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दे रहा है। 

Marilia Mendonca को Caratinga में परफॉर्म करना। यहां पहुंचने से 12 किलोमीटर पहले ही प्‍लेन क्रैश हो गया। इस घटना से कुछ समय पहले ही उन्‍होंने ट्विटर पर वीडियो पोस्‍ट किया था जिसमें वह प्राइवेट एयरक्राफ्ट पर सवार हो रही थीं। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये उनकी आखिरी यात्रा होगी।

Marilia Mendonca ने दुनिया में सबसे अधिक देखे जाने वाले यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम (3.3 million) व्यअर्स का रेकॉर्ड भी बनाया था। वे केवल ब्राजील ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में लोकप्रिय थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।