लाइव टीवी

केस जीतने के बाद जॉनी डेप ने भारतीय रेस्टोरेंट में की पार्टी, कुछ ही घंटों में खर्च किए 48 लाख रुपए

Updated Jun 07, 2022 | 16:44 IST

Johnny Depp at Indian restaurant: जॉनी डेप अपनी एक्स वाइफ एंबर हर्ड के खिलाफ मानहानि का केस जीतने के बाद एक भारतीय रेस्टोरेंट में पार्टी करने गए। इस रेस्टोरेंट में उन्होंने 48 लाख रुपए खर्च किए।

Loading ...
Johnny Depp
मुख्य बातें
  • जॉनी डेप ने अपनी एक्स वाइफ के खिलाफ मानहानि का केस जीता।
  • केस जीतने के बाद जॉनी डेप एक भारतीय रेस्टोरेंट में पार्टी करने गए।
  • जॉनी डेप ने इस रेस्टोरेंट में 48 लाख रुपए खर्च किए।

Johnny Depp Case. पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन के एक्टर जॉनी डेप ने अपनी एक्स वाइफ एंबर हर्ड पर मानहानि का मुकदमा जीत लिया है। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया था। अब अपनी जीत को सेलिब्रेट करने के लिए जॉनी डेप एक भारतीय रेस्टोरेंट में गए। यहां उन्होंने 48 लाख रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक जॉनी डेप ने इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित भारतीय रेस्टोरेंट में पार्टी की। उन्होंने रविवार शाम केस जीत की खुशी में एक डिनर का आयोजन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रेस्टोरेंट का नाम वाराणसी है, जो बर्मिंघम का सबसे बड़ा भारतीय रेस्टोरेंट है। डेप ने भारतीय खाना खाया। इसके अलावा कॉकटेल और रोज शैंपेन भी मंगाई। सिक्युरिटी टीम ने सिटी सेंटर फैसिलिटी की जांच की। इसके अलावा एक्टर की प्राइवेसी भी सुनिश्चित की। इस रेस्टोरेंट पर एक बार में 400 लोग खाना खा सकते हैं। पार्टी के बाद उन्होंने होटल के स्टाफ को गले भी लगाया।  

Also Read: सऊदी अरब के शख्स ने एंबर हर्ड को शादी के लिए किया प्रपोज, कहा- 'मैं बुड्ढे से बेहतर हूं' 

'उम्मीदों से था परे'
वाराणसी के ऑपरेशन डायरेक्टर मोहम्मद हुसैन ने न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में कहा, 'हमारे लिए सब कुछ उम्मीदों से परे था, जब पता चला कि जॉनी डेप अपने कुछ साथियों के साथ खाना खाने यहां पर आ रहे हैं। शुरुआत में मैं चौंक गया, मुझे लगा कोई मजाक है। लेकिन, जब सिक्युरिटी टीम रेस्टोरेंट को चेक करने आई तो हमें लगा कि उनके लिए पूरे रेस्टोरेंट को बुक कर दें, ताकि उन्हें दूसरे के कारण तकलीफ न हो। जॉनी डेप यहां तीन घंटे रहे और मैनेजर के परिवार और दोस्तों से भी मिले।'  

आपको बता दें कि एंबर हर्ड ने अखबार वॉशिंगटन पोस्ट में एक आर्टिकल लिखा था। इस आर्टिकल में एंबर ने अपने पूर्व पति जॉन डेप पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। साल 2018 में जॉनी ने इस आर्टिकल के आधार पर एंबर पर मानहानी का केस किया था। केस हारने के बाद अब एंबर हर्ड को अपने एक्स पति को 15 मिलियन डॉलर हर्जाने के तौर पर देने होंगे।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।