लाइव टीवी

3 Idiots का मिलीमीटर अब हो गया है सेंटीमीटर, आमिर खान के साथ फोटो में पहचानना हुआ मुश्किल

Rahul Kumar
Updated Jul 18, 2022 | 14:42 IST

Three Idiots Millimetre Rahul Kumar: थ्री इडियट्स के मिलीमीटर का किरदार राहुल कुमार ने निभाया था। राहुल कुमार अब काफी बड़े हो गए हैं। जानिए किस वेब सीरीज में काम कर रहे हैं राहुल कुमार...

Loading ...
Rahul KumarRahul Kumar
Rahul Kumar
मुख्य बातें
  • थ्री इडियट्स के मिलीमीटर का रोल राहुल कुमार ने निभाया था।
  • राहुल कुमार अब काफी बड़े हो गए हैं।
  • राहुल कुमार ने वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स में काम किया है।

Rahul Kumar 3 idiots actor. साल 2009 में आई आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स के हर किरदार को फैंस ने दिल में राज किया। रैंचो, राजू, फरहान, चतुर, प्रिया को फैंस 13 साल बाद भी याद करते हैं। फिल्म में ऐसा ही एक किरदार मनमोहन यानी मिलीमीटर का है। फिल्म के क्लाइमैक्स में दिखाया है कि मिलीमीटर सेंटीमीटर बन गया है। मिलीमीटर का रोल एक्टर राहुल कुमार ने निभाया है। एक्टर राहुल की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसको देखकर फैंस कह रहे हैं कि मिलीमीटर सेंटीमीटर बन गया है। 

राहुल कुमार (Rahul Kumar) हाल ही में अमेजन प्राइम की वेब सीरीज बंदिश बैंडिट में नजर आए थे। राहुल कुमार उत्तराखंड के अल्मोड़ा से रहने वाले हैं। हालांकि, उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। साल 2007 में फिल्म ओमकारा में उन्होंने सैफ अली खान के बेटे का रोल निभाया था। साल 2009 में आई फिल्म थ्री इडियट्स से उन्हें पहचान मिली थी। हालांकि, थ्री इंडियट्स के बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन वह सफल नहीं रही थी। फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद उन्होंने टीवी का रुख किया था। राहुल धर्मक्षेत्र, फिर भी न माने बदतमीजी दिल और नीली छतरी वाले में नजर आए थे। 

Also Read: थ्री इडियट्स, की एंड का से लेकर तमाशा तक, इन 6 सुपरहिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं अनुष्का शर्मा

ऐसे मिली थी थ्री इडियट्स 
राहुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि थ्री इडियट्स से पहले वह विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म ओमकारा और द ब्लू अंबरैला कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने थ्री इडियट्स के लिए ऑडिशन दिया था। बकौल राहुल, 'मैं चार साल की उम्र से थिएटर कर रहा हूं। फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे काफी कुछ सीखने को मिला था। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने पर्सनल लेवल में मुझे बहुत ज्यादा सिखाते थे। छोटी-छोटी चीजों के बारे में बताते हैं।' साल 2021 में वह अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आए थे। 

राहुल सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर 14 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उन्होंने थ्री इडियट्स के कई बीहाइंड द सीन फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।