

- सुचित्रा कृष्णमूर्ति आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
- सुचित्रा कृष्णमूर्ति को पहचान फिल्म कभी हां, कभी ना से पहचान मिली थी।
- सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने साल 1997 में डायरेक्टर शेखर कपूर शादी की थी।
मुंबई. शाहरुख खान की फिल्म कभी हां कभी ना की एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति का आज बर्थडे है। सुचित्रा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म किलुक्कम्पेट्टी से की थी। सुचित्रा ने खुद से 30 साल बड़े शेखर कपूर से शादी की थी।
करियर की शुरुआत में सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने टीवी सीरियल चुनौती में काम किया है। हालांकि, उन्हें पहचान साल 1994 में आई फिल्म कभी हां, कभी ना से मिली थी। इसके अलावा वह कई पॉप म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं।
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने साल 1997 में डायरेक्टर शेखर कपूर शादी की। इससे पहले शेखर अपनी पत्नी मेधा से अलग हो चुके थे। दोनों की बेटी कावेरी है। दोनों की शादी 10 साल तक चली और साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया।
दायर किया था मुकदमा
शेखर और सुचित्रा की वजह एक्ट्रेस प्रीति जिंटा बताया गया था। शेखर और प्रीति एक दूसरे के काफी करीब थे। शेखर कपूर ने उन्हें पहली फिल्म का ऑफर भी दिया था। हालांकि प्रीति ने हमेशा इन खबरों का खंडन किया था।
तलाक के बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने शेखर के खिलाफ फैमिली कोर्ट में एक मुकदमा दायर किया था। उन्होंने अपनी बेटी कावेरी के हक की जायदाद मांगी थी। हालांकि, कावेरी ने सोशल मीडिया पर इस मामले में सफाई दी थी।
इंडिया टुडे से बातचीत में सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कहा कि- ' 'मैं टैलेंट एजेंट रखना चहाती थीं, तभी एजेंसी में काम कर रही एक लेडी ने कहा कि मैम आप दोबारा एक्टिंग क्यों नहीं करती हैं। मैंने कहा कि मेरी बेटी अभी बहुत छोटी है। बाद में देखेंगे।'
सुचित्रा ने आगे कहा- 'मुझे उस लेडी ने कहा कि नहीं मैम ये आसान है आपको कुछ चीजें करनी होगी, जिससे आप दोबारा लाइमलाइट में आ जाए। आप बहुत ज्यादा शांत रहती हैं। सबसे जरूरी चीज आप करण जौहर की पार्टी में जाया करें।'