लाइव टीवी

महाकाल के दर्शन करने जा रहीं तनुश्री दत्ता की कार का हुआ ब्रेक फेल, एक्सीडेंट से पैर में आई चोट

Updated May 03, 2022 | 18:20 IST

Tanushree Dutta Accident: फिल्म आशिक बनाया आपने की एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की कार का एक्सीडेंट हो गया है। तनुश्री ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी शेयर की है। जानिए क्या लिखा तनुश्री दत्ता ने।

Loading ...
Tanushree Dutta
मुख्य बातें
  • तनुश्री दत्ता की कार का एक्सीडेंट हो गया।
  • एक्सीडेंट का कारण कार का ब्रेक फेल होना है।
  • तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की।

Tanushree Dutta Accident: फिल्म आशिक बनाया आपने की एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस एक्सीडेंट में एक्ट्रेस को पैर पर चोट आई है। तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर खुद इसका खुलासा किया है। एक्ट्रेस हाल ही में उज्जैन के महाकाल मंदिर दर्शन करने के लिए आई थीं। इसकी फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।    

तनुश्री दत्ता  की कार का एक्सीडेंट ब्रेक फेल के कारण हुआ था। तनुश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि इस दुर्घटना के पीछे की वजह है एकमात्र कारण है ब्रेक फेल। गाड़ी का ब्रेक फेल होने से गाड़ी क्रैश हो गई थी। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल पर लिखा, 'मेरे लिए आज का दिन बेहद रोमांचक था। आखिरकार महाकाल के दर्शन हो गए। मंदिर जाते वक्त रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। केवल थोड़े-बहुत ही टांके आए हैं। जय श्री महाकाल।' इस पोस्ट के बाद फैंस तनुश्री की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। 
  
 

Also Read: जन्म के समय तनुश्री दत्ता को हो गई थी ये बीमारी, डॉक्टर्स ने दे दिया था जवाब

इंस्टा स्टोरी में शेयर की फोटोज 
तनुश्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ फोटोज शेयर की है। फोटोज के साथ तनुश्री ने लिखा, 'मेरा विश्वास अंधा नहीं है। मेरा विश्वास किसी ढाल की तरह है। जब भी ऐसा बुरा समय आता है तो ये ढाल बनकर खड़ा हो जाता है।  मुझे नहीं पता था कि भविष्य में क्या छिपा है लेकिन, मेरे दिल से हल्की सी आवाज आती है, जो कहती है कि मैं बिल्कुल ठीक हो जाऊंगी। मैंने प्रार्थना की कि हड्डियां न टूटे, नहीं टूटी। दूसरे मंजिल तक एक्सीडेंट की आवाज आई थी लेकिन, हड्डियां नहीं टूटी। जो हुआ, भले के लिए ही हुआ। मैं सही हूं। कल एक अच्छा दिन होगा।' 

रह चुकी हैं फेमिना मिस इंडिया
तनुश्री दत्ता ने साल 2004 में  फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था।साल 2005 में फिल्म चॉकलेट से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान फिल्म आशिक बनाया आपने से मिली थी। 

तनुश्री ने 36 चाइना टाउन, ढोल,स्पीड जैसी फिल्म में काम किया। तनुश्री दत्ता साल 2008 के बाद लाइमलाइट से चली गई थीं। साल 2018 में तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। इसे भारत का मीटू मूमेंट कहा गया।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।