लाइव टीवी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कुल प्रॉपर्टी जान हैरान हो जाएंगे आप, अमीरी में बड़े-बड़े दिग्गजों को टक्कर देते हैं विरुष्का

Updated Sep 03, 2022 | 06:16 IST

Virat Kohli And Anushka Sharma Properties: हाल ही में यह खबर आई थी कि विराट कोहली ने किशोर कुमार का घर लीज पर लिया है। लोगों को एक बार फिर तगड़ा झटका तब लगा जब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अलीबाग में एक शानदार फार्महाउस खरीदा। यहां जानें विरुष्का के पास कितनी प्रोपर्टीज हैं और उनकी कीमत क्या है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Virat Kohli And Anushka Sharma
मुख्य बातें
  • विराट कोहली ने लीज पर लिया किशोर कुमार का बंगला। 
  • अनुष्का और विराट ने अलीबाग में खरीदा शानदार फार्महाउस।
  • करोड़ों के प्रॉपर्टीज के मालिक हैं विरुष्का।

Virat Kohli And Anushka Sharma Properties: बॉलीवुड के पावर कपल में से एक अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) हैं। हाल ही में यह खबर आई थी कि विराट कोहली (Virat Kohli) अब मशहूर गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) के बंगले में अपना रेस्टोरेंट खोलने जा रहे हैं। विराट कोहली ने किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार से यह बंगला लीज पर लिया है। इसके बाद आज एक और खबर आई जिसे सुनने के बाद हर कोई दंग रह गया। विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अलीबाग में एक फार्महाउस खरीदा है, जिसकी कीमत 19 करोड़ 24 लाख 50 हजार बताई जा रही है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा और भी कई प्रॉपर्टीज के मालिक हैं। यहां जानिए विरुष्का के पास कितनी प्रॉपर्टीज हैं और उनकी कीमत क्या है।

गुडगांव में है आलीशान बंगला (Virat Kohli Property In Gurugram)

विराट कोहली का जन्म दिल्ली में हुआ था। दिल्ली से लगे गुड़गांव में विराट कोहली का एक शानदार बंगला है। विराट कोहली का यह बंगला 500 स्क्वेयर यार्ड की जमीन पर फैला हुआ है जिसमें ड्राइंग रूम से लेकर लिविंग रूम और एक पाथवे है। कहा जाता है कि इस बंगले की कीमत भारतीय रुपयों में 80 करोड़ है। अनुष्का शर्मा से शादी करने से पहले विराट कोहली अपने पूरे परिवार के साथ यहां 2015 में शिफ्ट हो गए थे।

मुंबई में है लग्जरियस अपार्टमेंट (Virat Kohli Property In Worli)

बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा से शादी करने के बाद विराट कोहली मुंबई के वर्ली स्थित अपने आलीशान अपार्टमेंट में आ गए थे। इस बिल्डिंग में विराट कोहली का यह अपार्टमेंट 35वें फ्लोर पर है जहां से अरेबियन सी का खूबसूरत नजारा भी नजर आता है। विराट कोहली के इस आलीशान फ्लैट में 4 रूम हैं। विराट के इस घर में एक जिम भी है जहां यह दोनों वर्कआउट करते हैं। विराट कोहली के इस फ्लैट की कीमत 34 करोड़ रुपए बताई जाती है। 

मुंबई के वर्सोवा में भी है विराट की प्रॉपर्टी (Virat Kohli Property In Mumbai, Versova)

मुंबई के वर्सोवा में भी विराट की एक प्रॉपर्टी है। यह एक 3 बीएचके फ्लैट है जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए है। जब विराट कोहली मुंबई आए थे तब वह इस प्लाट में रहा करते थे। कहा जाता है कि अनुष्का शर्मा से शादी करने के बाद उन्होंने इस फ्लैट को छोड़ दिया है। कुछ खबरों के अनुसार, इसी बिल्डिंग में विराट और अनुष्का के और भी अपार्टमेंट्स हैं। 

विराट कोहली के रेस्टोरेंट्स (Virat Kohli Restaurants)

सिर्फ फ्लैट्स या अपार्टमेंट्स ही नहीं, कई शहरों में विराट कोहली के रेस्टोरेंट्स भी हैं। उनका One8 Commune नाम का रेस्टोरेंट चेन है जो दिल्ली, कोलकाता और पुणे में हैं। अब जुहू में जल्द ही विराट कोहली का एक और रेस्टोरेंट खुलने वाला है। 

अनुष्का शर्मा की प्रॉपर्टी (Anushka Sharma Property)

वर्ष 2014 में अनुष्का शर्मा ने मुंबई में एक लग्जरियस घर लिया था। अनुष्का शर्मा के इस घर की कीमत 9 करोड़ रुपए बताई जाती है।

 

रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज में अनुष्का ने किया है इन्वेस्टमेंट (Anushka Sharma Investments) 

अनुष्का शर्मा ने लगभग 36 करोड़ रुपए का पर्सनल इन्वेस्टमेंट किया है। देशभर के कई शहरों में उनके मल्टीपल रियल-एस्टेट प्रॉपर्टीज हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।