लाइव टीवी

दोस्त की सुसाइड से इमोशनल हुईं विल स्मिथ की वाइफ जैडा पिंकेट स्मिथ, मेंटल हेल्थ पर लिखा लंबा पोस्ट

Updated May 04, 2022 | 20:44 IST

Jada Pinket Smith post on mental health: विल स्मिथ की वाइफ जैडा पिंकेट स्मिथ ने मेंटल हेल्थ पर एक लंबी पोस्ट लिखी है। जैडा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए इमोशनल हो जाती हैं।

Loading ...
Jada Pinket Smith
मुख्य बातें
  • विल स्मिथ की वाइफ जैडा पिंकेट स्मिथ ने मेंटल हेल्थ पर चुप्पी तोड़ी है।
  • जैडा पिंकेट ने मॉडल और होस्ट चेसली क्रेस्ट को अपनी श्रद्धांजलि दी है।
  • जैडा पिंकेट स्मिथ अलोपेसिया एरियाटा बीमारी से पीड़ित हैं।

मुंबई. ऑस्कर 2022 में विल स्मिथ और क्रिस रॉक के बीच थप्पड़ विवाद ने पूरी दुनिया में सुर्खिया बटोरी थी। वाइफ की बीमारी का मजाक बनाने पर विल स्मिथ ने स्टेज पर आकर होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा था। इसके बाद विल स्मिथ को 10 साल के लिए एकादमी अवॉर्ड्स से बैन कर दिया गया था। अब विल स्मिथ की वाइफ जैडा पिंकेट स्मिथ ने मेंटल हेल्थ पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। 

एक इंटरव्यू में जैडा पिंकेट स्मिथ ने सोशल मीडिया पर रेड टेबल टॉक शो का वीडियो पोस्ट किया है। इस शो में जैडा मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए इमोशनल हो जाती हैं। इस शो में जैडा ने मिस यूएसए 2019 चेसली क्रेस्ट को अपनी श्रद्धांजलि दी है, जिन्होंने इस साल 60 माले की बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी थी। जैडा ने बताया कि लोगों को समझने की जरूरत है कि कोई भी इंसान आखिर किन हालातों से  गुजर रहा है।' जैडा ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है। 

Also Read: क्रिस रॉक को थप्पड़ मारना विल स्मिथ को पड़ा महंगा, ऑस्कर में जाने पर 10 साल का लगा बैन

इस बीमारी से हैं पीड़ित 
जैडा पिंकेट स्मिथ अलोपेसिया एरियाटा (Alopecia Areata ) नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। इसके कारण बाल तेजी से गिरने लगते हैं। ये एक ऑटो इम्यून बीमारी है। इसमें इम्यून सिस्टम और सफेद रक्त कोशिकाएं हेयर फॉलिक्स पर हमला करते हैं। इससे बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और इंसान गंजेपन का शिकार हो जाता है। ये बीमारी अनुवांशिक भी हो सकती है। वहीं, जैडा ने सोशल मीडिया पर थप्पड़ कांड के बाद एक पोस्ट शेयर किया था। इस पर उन्होंने लिखा था, 'ये ठीक होने का सीजन है और मैं इसके लिए यहां हूं।'

आपको बता दें कि क्रिस रॉक ने ऑस्कर अवॉर्ड के स्टेज से कहा था, 'जैडा तुम्हें मैं GI Jane 2 में देखने के लिए बेताब हूं। ये सुनकर विल स्मिथ गुस्सा हो गए और स्टेज पर आकर क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल साल 1997 में आई फिल्म जी आई जेन में एक्ट्रेस डेमी मूर का किरदार बॉल्ड (गंजा) था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।