लाइव टीवी

Yaad Jaaye Na Song 2021: न्यू कमर जैब भट्ट का गाना 'याद जाये न' हुआ रिलीज, शाहिद माल्या ने दी आवाज

Updated May 29, 2021 | 12:10 IST |

Latest Song Zaib Bhat Yaad Jaaye Na: जैब भट्ट का न्यू सॉन्ग 'याद जाये न' आज टी सीरीज पर रिलीज हो गया है। इस गाने को रिलीज के साथ ही जमकर व्यूज मिल रहे हैं। 

Loading ...

बॉलीवुड को जम्मू कश्मीर से एक और नया प्रतिभाशाली चेहरा जैब भट्ट के रूप में मिलने जा रहा है, जिनका न्यू सॉन्ग 'याद जाये न' आज टी सीरीज पर रिलीज हो गया है। इस गाने को रिलीज के साथ ही जमकर व्यूज मिल रहे हैं। जैब के साथ इस गाने में आष्टा अभय नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी सॉन्ग 'याद जाये न' में कमाल की लग रही है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। साथ में अभिनेत्री कृति अग्रवाल भी गाने के खूबसूरती को बढ़ाते नज़र आ रही हैं। जैब के इस नये गाने 'याद जाये न' को मशहूर सिंगर शहीद माल्या ने गाया है जबकि म्यूजिक राज सेन का है। सह निर्माता चन्दन सेठी, लिरिक्स निरंजन कुमार के हैं। इसके डायरेक्टर संजीव कुमार राजपूत हैं। प्रोजेक्ट इम्तियाज़ भट्ट का है, जो जैब भट्ट के पिता भी हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।