लाइव टीवी

अनुष्का शर्मा इस्तेमाल करती हैं इतने महंगे बैग, एक्ट्रेस के इन 5 बैग्स की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Updated Apr 22, 2020 | 13:28 IST

Anushka Sharma Costly Bags: अनुष्का शर्मा बहुत महंगे और ट्रेंडी बैग कैरी करती हैं, जिनकी कीमत लाखों में होती है। यहां जानें उनके 5 सबसे महंगे बैग्स की कीमत।

Loading ...
Anushka Sharma
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा अक्सर अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं
  • अनुष्का अक्सर महंगे और ट्रेंडी बैग कैरी करती हैं
  • जानें अनुष्का के कुछ महंगे बैग्स की कीमत

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जबर्दस्त एक्टिंग के साथ- साथ अपने फैंशन और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। अनुष्का ना केवल स्टाइलिश कपड़े और एक्सेसरीज कैरी करती हैं बल्कि उनके हैंड बैग्स का कलेक्शन भी काफी अच्छा है। 

अनुष्का अक्सर ट्रेंडी और महंगे बैग्स कैरी किए दिखती हैं। हम आपको बता रहे हैं उनके कुछ ऐसे बैग्स के बारे में जिन्हें लेकर वो चर्चा में आईं।

Chanel (शनेल) Bag

अनुष्का शर्मा शनेल (Chanel) का नीले रंग का खूबसूरत टोट बैग लिए नजर आईं थीं। अनुष्का के इस बैग की कीमत इतनी ज्यादा है कि कोई भी हैरान रह जाए। एक्ट्रेस का यह बैग 2 लाख 80 हजार रुपये का है। 

Dior Bag

अनुष्का शर्मा अक्सर अपना Dior का बेग कैरी किए स्पॉट होती हैं। उनके पास लिमिटेड डिजाइन वाला खूबसूरत फ्लोरल बैग है जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये है। 

Louis Vuitton

अनुष्का इस साल जनवरी में ये खूबसूरत स्लिंग बैग लिए स्पॉट हुईं थीं। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं लेकिन वो चर्चा में आईं अपने बैग के चलते। एक्ट्रेस से इस बैग की कीमत करीब 1 लाख 75 हजार रुपये है। 

अनुष्का का Rive Gauche बैग

पिछले साल अनुष्का शर्मा ऑफ व्हाइट कलर के खूबसूरत कुर्ते और प्लाजो पैंट पहने और बिंदी लगाए नजर आईं थीं। इसके साथ अनुष्का ने व्हाइट और बीज कलर टोट बैग कैरी किया था। उनके इस Rive Gauche के बैग की कीमत 97,555 रुपये है।

Burberry Bag

अनुष्का शर्मा Burberry का टोट बैग कैरी किए स्पॉट हुईं थीं। इस मशहूर ब्रैंड का यह बैग देखने में जितना खूबसूरत और ट्रेंडी है उतनी ही इसकी कीमत भी है। अनुष्का के इस बैग की कीमत करीब 80 हजार रुपये है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।