लाइव टीवी

मैगजीन कवर पर बिना मेकअप के नजर आईं दीपिका पादुकोण, फिर भी लगी इतनी खूबसूरत

Updated Aug 05, 2019 | 09:11 IST |

दीपिका पादुकोण हाल ही में एक फेमस मैगजीन के कवर का चेहरा बनीं। इस कवर पर दीपिका बिना किसी मेकअप के नजर आ रही हैं, लेकिन फिर भी उनकी खूबसूरती देखने लायक है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Deepika Padukone on magazine cover
मुख्य बातें
  • मैगजीन कवर पर दीपिका पादुकोण का स्टाइलिश अवतार नजर आया
  • कवर पर दीपिका बिना किसी मेकअप के दिख रही हैं
  • दीपिका की फिल्म छपाक अगले साल जनवरी में रिलीज होगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। वे बी-टाउन की फैशनेबल एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उनकी फैशन चॉइस हम कान्स, मेट गाला जैसे इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स पर भी देख चुके हैं। दीपिका का स्टाइल पहले ही शानदार था, लेकिन रणवीर सिंह से शादी के बाद वे अपने फैशन से काफी एक्सपेरिमेंट भी करने लगी हैं। फिर चाहे नियॉन कलर हो या बैगी आउटफिट्स, वे नए-नए ट्रेंड्स ट्राय करती रहती हैं। हाल ही में दीपिका एक मैगजीन का चेहरा बनीं, लेकिन खास बात ये है कि इस कवर पर वे बिना मेकअप के दिख आ रही हैं।

दरअसल दीपिका फेमस मैगजीन Vogue India के अगस्त इश्यू के कवर पर नजर आ रही हैं। इस पर दीपिका का एलीगेंट लुक नजर आ रहा है। यहां उन्होंने Burberry को एक न्यूड ओवर कोट कैरी किया है, जिसके कॉलर पर आर्टिफिशल फर डिटेलिंग हैं। हालांकि इस फोटो की हाईलाइट दीपिका का नो-मेकअप लुक रहा। मैगजीन कवर पर जहां हमेशा वे मेकअप में नजर आती हैं, वहीं इस बार उन्होंने नो-मेकअप लुक चुना। बिना मेकअप के भी दीपिका की खूबसूरती देखने लायक थी।

इस कवर के लिए दीपिका को अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने स्टाइल किया था। कॉकटेल एक्ट्रेस ने इस कवर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'बेर्फेस्ट एंड अनफिल्टर।' दीपिका के फैंस को उनका ये लुक बेहद पसंद आ रहा है। वे इस पर क्यूट, नाइस, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट्स कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दीपिका ने अपनी फिल्म छपाक की शूटिंग पूरी कर ली है। ये फिल्म एसिड अटैल सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। इसमें दीपिका के किरदार का नाम 'मालती' होगा। छपाक का फर्स्ट लुक आते ही वायरल हो गया था। इसमें दीपिका का चेहरा देखकर हर कोई हैरान था। बॉलीवुड सेलेब्स से आम पब्लिक तक, हर कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा था। इसमें दीपिका के साथ पहली बार विक्रांत मैसी नजर आने वाले हैं। छपाक अगले साल 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

छपाक के बाद दीपिका फिल्म 83 में दिखेंगीं। ये फिल्म 1983 में भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव का किरदार निभाएंगे। वहीं दीपिका उनकी पत्नी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म 83 अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।