लाइव टीवी

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचीं दीपिका पादुकोण, खूबसूरत साड़ी और हैवी ईयररिंग्स में दिखा देसी अवतार

Updated Sep 12, 2019 | 10:18 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हाल ही में दीपिका पादुकोण गणपति बप्पा के दर्शन के लिए लालबागचा राजा के दरबार पहुंचीं। इस दौरान साड़ी में दीपिका का एथनिक अवतार देखने लायक था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Deepika Padukone at Lalbaugcha Raja
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण ने लिया लालबागचा राजा का आशीर्वाद
  • गणपति बप्पा के दर्शन के लिए खूबसूरत एथनिक अवतार में आईं नजर
  • दीपिका की फोटोज और वीडियो हुए वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार हैं। अक्सर उन्हें एयरपोर्ट पर या हैंगआउट करते हुए स्पॉट किया जाता है। इन दिनों पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम है। आम लोगों की तरह सेलेब्स भी गणपति बप्पा के दर्शन के लिए जा रहे हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण भी मुंबई के लोकप्रिय मंदिर लालबागचा राजा के दरबार पहुंचीं। इस दौरान उनका ट्रेडिशनल लुक देखने लायक था।

सोशल मीडिया पर दीपिका की कुछ फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं। इनमें वे खूबसूरत साड़ी में बप्पा का आशीर्वाद लेने जा रही हैं। यहां दीपिका एक पेस्टल साड़ी में दिख रही हैं, जिस पर गोल्डन वर्क वाला हैवी बॉर्डर है। दीपिका ने अपने लुक को हैवी गोल्डन ड्रॉप ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है। इस दौरान वे सबटल मेकअप में नजर आ रही हैं। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो दीपिका ने सेंटर पार्टिंग के साथ अपने बालों को लो बन में बांधा है।

हालांकि इस दौरान रणवीर सिंह उनके साथ नजर नहीं आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही दीपिका लंदन से भारत लौटी हैं। दीपिका ने पिछले साल नवंबर में रणवीर सिंह से शादी रचाई थी। उसके बाद वे अब तक किसी फिल्म में नजर नहीं आईं हैं। हालांकि उनकी दो फिल्में अगले साल रिलीज होने वाली हैं।

दरअसल दीपिका फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। इसमें दीपिका के किरदार का नाम मालती है। इस फिल्म में पहली बार दीपिका के अपोजिट विक्रांत मैसी नजर आने वाले हैं। वे उनके बॉयफ्रेंड का रोल प्ले करेंगे। ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

इसके अलावा दीपिका, रणवीर के साथ फिल्म 83 में भी काम कर रही है। इस फिल्म में साल 1983 में भारत के क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने की कहानी दिखाई जाएगी। रणवीर जहां फिल्म में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं, वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के कैरेक्टर में दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।