लाइव टीवी

बाली में शादी फंक्शन के दौरान खुशी कपूर और शनाया कपूर का दिखा रॉयल लुक, गायब रहीं जान्हवी कपूर

Updated Aug 16, 2019 | 17:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

इन दिनों कपूर परिवार श्रीदेवी की करीबी दोस्त के बेटे की शादी में शिरकत के लिए बाली में है। यहां शादी के एक फंक्शन में खुशी कपूर और शनाया कपूर का रॉयल देखने को मिला।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Shanaya Kapoor, Khushi Kapoor
मुख्य बातें
  • खुशी कपूर और शनाया कपूर अपने परिवार के साथ एक शादी के लिए बाली में हैं
  • शादी के एक फंक्शन में खुशी और शनाया का एथनिक लुक देखने लायक था
  • इस फंक्शन में जान्हवी कपूर शामिल नहीं हो पाईं

कपूर सिस्टर्स बॉलीवुड की फेवरेट स्टार किड्स में से हैं। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने पिछले साल ही बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं खुशी कपूर भी रेगुलर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनकी कजिन और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी मीडिया के कैमरे में कैद होती रहती हैं। कपूर सिस्टर्स का स्टाइल गेम ऑन पॉइंट रहता है और वे अपनी फैशन चॉइस से फैंस को कभी निराश नहीं करती हैं, फिर चाहे वो वेस्टर्न लुक हो या एथनिक लुक।

इन दिनों कपूर परिवार, श्रीदेवी की एक करीबी दोस्त राखी पंजाबी के बेटे की शादी अटेंड करने के लिए बाली में है। इस शादी के फंक्शंस की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में उनका संगीत रखा गया था। इस दौरान शनाया और खुशी एथनिक अवतार में नजर आईं। लहंगे में कपूर सिस्टर्स बेहद रॉयल लग रही थीं। सेलिब्रिटी स्टालिस्ट तान्या घवरी ने इंस्टाग्राम पर खुशी की कुछ फोटोज शेयर की।

यहां खुशी एक ऑफ-शोल्डर चोली में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, इस पर लेस डिटेलिंग थी। उन्होंने इसके साथ एक हाई-वेस्ट नेवी ब्लू लहंगा पेयर किया, जिस पर पिंक एम्ब्रॉएडरी की गई थी। खुशी ने अपने लुक को हैवी गोल्डन और नेवी ब्लू ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो खुशी ने सेंटर पार्टिंग के साथ अपने बालों को कर्ल करके ओपन रखा।

वहीं अगर शनाया की बात करें तो उन्होंने वे इस संगीत फंक्शन में एक एलीगेंट नेवी ब्लू लहंगे में नजर आईं, जिस पर सीक्विन वर्क किया गया था। उनकी चोली पर टैसल्स लटकर रहे थे, वहीं इसकी शीयर फुल स्लीव्ज चोली को और भी ट्रेंडी बना रही थी। मैचिंग हाई वेस्टेड लहंगे में शनाया किसी परी जैसी लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को डायमंड ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया। वहीं बालों को साइट पार्टिंग के साथ खुला रखा।

इस संगीत फंक्शन की कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही हैं। हालांकि यहां जान्हवी कपूर कहीं नजर नहीं आईं। शायद अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से वे संगीत में शामिल नहीं हो पाईं। बात दें कि श्रीदेवी की बर्थडे पर हाल ही में जान्हवी तिरुपति मंदिर गई थीं। जहां कि उन्होंने एक फोटो भी शेयर की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।