लाइव टीवी

Kareena at LFW: प्रियंका चोपड़ा जैसे अंदाज में नजर आईं करीना कपूर, तैमूर की मम्‍मी का रैंप पर बोल्‍ड अवतार

Updated Feb 17, 2020 | 10:05 IST

बॉलीवुड की बेबो कही जाने वाली अदाकारा करीना कपूर खान लैक्‍मे फैशन वीक में जब रैंप पर उतरीं तो देखने वालों की निगाहें थम गईं। हरे रंग के गाउन में 39 साल की करीना ने मानो कहर ढा दिया।

Loading ...
Kareena kapoor khan Lakhme fashion week 2020

Kareena Kapoor khan at Lakhme Fashion Week: बॉलीवुड की बेबो कही जाने वाली अदाकारा करीना कपूर खान लैक्‍मे फैशन वीक में जब रैंप पर उतरीं तो देखने वालों की निगाहें थम गईं। हरे रंग के गाउन में 39 साल की करीना ने मानो कहर ढा दिया। करीना कपूर ने अपनी खूबसूरती का ऐसा जादू चलाया कि एक पल ऐसा लगा जैसे चांद जमीं पर उतर आया। करीना कपूर खान इस दौरान वाकई खूबसूरत लग रही थीं। उनकी तस्‍वीरें सामने आईं तो फैंस ने उनपर खूब प्‍यार लुटाया।

करीना कपूर खान लैक्‍मे फैशन वीक में शो स्‍टॉपर थीं। ग्रैंड फ‍िनाले के मौके पर वह हरे रंग के ऑफ शोल्‍डर गाउन में नजर आईं। यह गाउन डीप वी नेक वाला था जिसमें करीना कपूर की किसी परी की तरह नजर आ रही थीं। करीना कपूर खान उन अदाकाराओं में से हैं जो अपनी उम्र को मात देती हैं। वह काफी फ‍िट रहती हैं और खुद को योगा-जिम के सहारे मेंटेन रखती हैं।

अपनी मेहनत के दम पर ही करीना कपूर खान एक बार फ‍िर पर्दे पर वाकस आई हैं और लीड अदाकाराओं का रोल निभा रही हैं। जल्‍द ही वह आमिर खान की फ‍िल्‍म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी और उसके बाद करण जौहर की तख्‍त में।

करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फ‍िल्‍म अंग्रेजी मिडियम को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फ‍िल्‍म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसमें करीना कपूर का अंदाज काफी शानदार नजर आया था। इरफान खान स्‍टारर इस फ‍िल्‍म में करीना पुलिसवाली बनी हैं। इससे पहले वह अक्षय कुमार संग गुड न्‍यूज में नजर आई थीं और इस फ‍िल्‍म की काफी सराहना हुई थी। गुड न्‍यूज में करीना कपूर का रोल काफी पसंद किया गया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।