लाइव टीवी

Mouni Roy Bikini Photos: कभी बीच पर बिकिनी में दौड़ती तो कभी आराम फरमाती नजर आईं मौनी रॉय, देखें फोटोज

Updated Dec 25, 2019 | 21:11 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Mouni Roy Hot Bikini Photos: मौनी रॉय ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिनमें वे बीच पर रेड बिकिनी पहने हुए मस्ती करती हुईं दिख रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Mouni Roy Red Bikini Photos
मुख्य बातें
  • मौनी रॉय का दिखा रेड हॉट अवतार
  • बिकिनी में बीच पर मस्ती करती हुईं आईं नजर
  • मौनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में आएंगी नजर

एक्ट्रेस मौनी रॉय छोटे पर्दे की नामी एक्ट्रेसेज में शुमार रही हैं। उन्होंने पिछले साल ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। टीवी पर नाम कमाने के बाद अब बॉलीवुड में भी मौनी अपनी जगह बना रही हैं। वे सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। इसी के जरिए मौनी फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से अपडेट रखती हैं। स्टाइल के मामले में भी उनका कोई जवाब नहीं है।

हाल ही में मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें वे बिकिनी पहने दिख रही हैं। यहां उनका रेड हॉट अवतार नजर आ रहा है। मौनी ने बीच की कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिनमें वे बिकिनी पहने बीच पर दौड़ती हुईं और आराम करती हुईं नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड बिकिनी के साथ एक लॉन्ग मैचिंग श्रग भी कैरी किया है। 

मौनी ने अपने बिकिनी लुक को ब्लैक सनग्लासेज से एक्सेसराइज किया है। खुले बालों में दौड़ती हुईं मौनी बेवॉच की याद दिला रही है। उनकी ये फोटोज आते ही वायरल हो गई हैं। कुछ ही देर में फोटोज पर लाखों लाइक्स आ गए हैं। इन फोटोज पर आशा नेगी, आशका गोराड़िया जैसी पॉपुलर टीवी एक्ट्रेसेज भी कमेंट्स कर रही हैं।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो अक्टूबर में ही मौनी की फिल्म मेड इन चाइना रिलीज हुई थीं। इसमें वे राजकुमार राव के साथ दिखी थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाल नहीं मचा पाई, लेकिन मौनी की खूबसूरती की बहुत तारीफ हुई। 

इसके बाद अब मौनी, अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रीयल लाइफ कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में इनके अलावा अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। ब्रह्मास्त्र में मौनी नेगेटिव रोल निभाती नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।