लाइव टीवी

Naagin actresses Bikini Photos: मौनी रॉय से निया शर्मा तक, जब टीवी की इन 'नागिन' ने बिकिनी में ढाया कहर

Updated Mar 31, 2020 | 14:58 IST |

Bikini Photos of Naagin serial actresses: टीवी सीरियल नागिन में अब तक मौनी रॉय, निया शर्मा, जैस्मीन भसीन जैसी कई पॉपुलर एक्ट्रेसेज नजर आ चुकी हैं। देखें इनके बिकिनी में बोल्ड लुक्स...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Naagin actresses Bikini Photos
मुख्य बातें
  • नागिन सीरियल की एक्ट्रेसेज असल में हैं बेहद बोल्ड
  • देखें मौनी रॉय का बिकिनी अवतार
  • निया शर्मा भी बिकिनी में करती हैं तस्वीरें शेयर

टीवी सीरियल नागिन 4 छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक है। ये इस सीरीज का चौथा सीजन है। इस सीरियल में अब तक कई बड़ी एक्ट्रेसेज नागिन का किरदार निभा चुकी हैं। नागिन के पहले और दूसरे सीजन में मौनी रॉय लीड रोल में थीं। वहीं अब निया शर्मा नागिन 4 में नजर आ रही हैं। सीरियल में इन्हें आमतौर पर ट्रेडिशनल कपड़ों या नागिन के अवतार में ही देखा जाता है। लेकिन असल जिंदगी में टीवी की ये 'नागिन' बेहद हॉट हैं और अक्सर बिकिनी और मोनोकिनी में अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। देखें टीवी की 'नागिनों' के बोल्ड अवतार...

मौनी रॉय
नागिन सीरियल ने मौनी रॉय को टीवी की टॉप एक्ट्रेस बना दिया। इसमें वे पहले सीजन में अर्जुन बिजलानी के साथ और दूसरी सीजन में करणवीर बोहरा के साथ नजर आईं। दोनों ही सीजन्स को बहुत पसंद किया गया। मौनी अक्सर बिकिनी में अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। यहां वे बीच पर एक रेड बिकिनी में बेहद हॉट लग रही हैं। वहीं दूसरी फोटोज में वे ब्लू और रेड बिकिनी में नजर आ रही हैं।

निया शर्मा
निया शर्मा असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं। यहां वे एक इन तस्वीरों में वे लाल रंग की बिकिनी पहने हुए बेहद हॉट लग रही हैं। यहां उन्होंने एक वन-शोल्डर बिकिनी कैरी की है। फोटो में उनकी नेवल पियर्सिंग भी नजर आ रही है।

करिश्मा तन्ना
करिश्मा तन्ना टीवी का एक जाना-माना चेहरा है। वे भी नागिन शो का हिस्सा रह चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। यहां वे एक वन-शोल्डर प्रिटेंड बिकिनी में पोज दे रही हैं। इस दौरान करिश्मा की फिटनेस देखने लायक है। वहीं दूसरी फोटो में वे ब्लैक मोनोकिनी में नजर आ रही हैं।

जैस्मीन भसीन
जैस्मीन भसीन नागिन 4 में निया शर्मा के साथ नजर आई थीं। वे अब शो छोड़ चुकी हैं। फोटोज में वे बीच पर ब्लैक बिकिनी में दिख रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में वे ब्लू बिकिनी में हॉट पोज दे रही हैं। जैस्मीन अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।

अनिता हसनंदानी
अनिता हसनंदानी टीवी का एक पॉपुलर चेहरा है। वे नागिन 3 के बाद नागिन 4 में भी नजर आईं थीं। अनिता के साड़ी लुक्स तो मशहूर हैं ही, लेकिन बिकिनी और मोनोकिनी में भी वे फैंस को दिल जीतती हैं। यहां अनिता एक ब्लू मोनोकिनी में पोज दे रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में वे एक स्ट्राइप्ड प्रिंट की हाई वेस्ट बिकिनी में दिख रही हैं।

टीवी सीरियल नागिन के अलग-अलग सीजन्स में नजर आईं ये एक्ट्रेस असल जिंदगी में अपनी बोल्डनेस से फैंस को दीवाना बनाती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।