लाइव टीवी

वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स: शिल्पा शेट्टी से भूमि पेडनेकर तक इन डीवाज ने अपनी फैशन चॉइस से किया निराश

Updated Sep 26, 2019 | 00:03 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स 2019 में बॉलीवुड सितारों ने चार चांद लगा दिए। जहां कई सितारों में यहां अपने स्टाइल से हमें इंप्रेस किया तो वहीं कुछ सेलेब्स का फैशन निराशाजनक था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Shilpa Shetty, Bhumi Pednekar Swara Bhasker
मुख्य बातें
  • वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में स्टाइल के मामले में फेल रहे ये सेलेब्स
  • इन सेलेब्स की आउटफिट चॉइस काफी निराशाजनक रही
  • इस अवॉर्ड फंक्शन में कई सेलेब्स ने शिरकत की

Vogue Beauty Awards 2019 की शाम बॉलीवुड सितारों से सजी रही। रेड कार्पेट पर बी-टाउन डीवाज का जमघट लगा हुआ था। अवॉर्ड्स ऐसे इवेंट्स होते हैं, जहां स्टार्स अपने स्टाइल को लेकर काफी सजग रहते हैं। कई सेलेब्स इस दौरान फैशन से एक्सपेरिमेंट भी करते हैं। कई बार ये एक्सपेरिमेंट सफल रहते हैं तो कई बार ये फेल हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में भी हुआ। यहां कुछ सितारों ने अपने आउटफिट चॉइस से हमें निराश किया।

सांड की आंख एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स के लिए इस डीप नेक कोल्ड-शोल्डर गाउन का चुना। इसमें नीचे और स्लीव्ज पर फैदर डिटेलिंग दी गई है। ये एम्बेलिश्ड गाउन उन पर जंच नहीं रहा है। ये उनके कर्व्स को ठीक से निखार नहीं पाया। साथ ही ये काफी OTT (ओवर द टॉप ) लग रहा है।

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उनका एक्सपेरिमेंटल साड़ी स्टाइल हमें बहुत पसंद है, लेकिन यहां वे स्टाइल के मामले में मात खा गई। ये कॉन्ट्रास्टिंग एम्बेलिश्ड गाउन मिस मैच लग रहा है। इसका एम्बेलिश्मेंट आंखों में चुभ रहा है। फुल स्लीव्ज और नेक वाला ये गाउन इस अवॉर्ड नाइट के लिए काफी ऑफ लगा।

वीरे दी वेडिंग एक्ट्रेस स्वरा भास्कर वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में इस वाइट गाउन में नजर आईं, जो काफी आउटडेटेड लग रहा है। ये ट्रेंड काफी पुराना हो गया है। इसकी शीयर डिटेलिंग और वर्क इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए थोड़ा ओल्ड स्टाइल लग रहा है।

इस अवॉर्ड फंक्शन में आलिया भट्ट, सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा, शाहिद कपूर, विक्की कौशल जैसे कई सितारे पहुंचे थे। इन सेलेब्स ने अपने स्टाइल से हमारा दिल जीत लिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।