लाइव टीवी

Deepika Padukone Winter Looks: दीपिका पादुकोण की तरह सर्दियों को बनाएं स्टाइलिश, कैरी करें ये ट्रेंडी आउटफिट्स

Updated Jan 10, 2020 | 15:49 IST |

Winter style inspiration by Deepika Padukone: सर्दियों में भी अपना स्टाइल बरकरार रखने के लिए आप दीपिका पादुकोण के विंटर लुक्स ट्राय कर सकती हैं। दीपिका छपाक के प्रमोशन में कई ट्रेंडी विंटर लुक्स में नजर आईं।

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक हाल ही में रिलीज हुई है। इससे पहले उन्होंने स्टाइलिश अंदाज में फिल्म का प्रमोशन किया। इस दौरान दीपिका के कई विंटर लुक्स भी नजर आए। सर्दियां अक्सर बोरिंग पुलओवर, कोट्स और स्वेटर्स में निकल जाती हैं। लेकिन अगर आप इस सीजन को स्टाइलिश और ट्रेंडी बनना चाहती हैं तो दीपिका के विंटर लुक्स ट्राय कर सकती हैं। कलरफुल स्वेटर से लेकर लैदर सेपरेट्स तक, दीपिका के ये लुक्स विंटर्स के लिए बेस्ट हैं। इसमें दीपिका एक ऑरेंज स्वेटर ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसे उन्होंने एक ट्रेंच कोट से लेयर किया है। अपने लुक को दीपिका ने ब्लैक सनग्लासेज और फिशनेट स्टॉकिंग्स से पूरा किया है। इस लुक में वे बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

2/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

दिल्ली में प्रमोशन के दौरान दीपिका ने ये खास लुक चुना। उन्होंने पेस्टल पिंक पैंट्स के साथ एक टर्टल नेक बेबी पिंक स्वेटर कैरी किया। जो उनके लुक को गुलाबी निखार दे रहा था। दीपिका ने ड्रॉप ईयररिंग्स से अपने लुक को एक्सेसराइज किया।

3/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

सर्दियों में लैदर बेहद स्टाइलिश लगता है। आप अगर अपनी लैदर जैकेट से बोर हो गई हैं तो आप ये हाई वेस्ट लैदर पैंट्स और टॉप कैरी कर सकती हैं। ये बेहद हॉट लुक लग रहा है। दीपिका ने इसे हाफ हूप ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है। वहीं ब्लैक पंप्स से उन्होंने अपने लुक को पूरा किया।

5/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

अपने बर्थडे पर रणवीर सिंह के साथ लखनऊ जाते हुए दीपिका का एयरपोर्ट लुक देखने लायक था। यहां वे स्ट्राइप्ड पैंट्स के साथ एक लॉन्ग बैगी शर्ट में दिखीं। जिसे उन्होंने ओवर साइज्ड ऑरेंज स्वेटर से लेयर किया था। लाइट कलर्स के साथ स्वेटर का ये पॉप कलर बहुत जम रहा था। इसके साथ उन्होंने स्कार्फ भी लिया है।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।