लाइव टीवी

Disha Patani Magazine Photoshoot: मैगजीन कवर पर अप्सरा के रूप में दिखीं दिशा पाटनी, इस अंदाज में उड़ाएं होश

Updated Nov 05, 2019 | 17:48 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Disha Patani Latest Photos: दिशा पाटनी ने हाल ही में एक बेहद खूबसूरत मैगजीन फोटोशूट करवाया। जिसमें वे किसी अप्सरा जैसी सजी हैं।

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी दबंग स्टार सलमान खान के साथ फिल्म राधे में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की है। दिशा एक खूबसूरत होने के साथ-साथ स्टाइल डीवा भी हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में दिशा मशहूर मैगजीन Hello! के नवंबर इश्यू के कवर पर नजर आईं। इस मैगजीन फोटोशूट में दिशा किसी अप्सरा जैसी लग रही थीं। यहां वे डिजाइनर अभिनव मिश्रा की एक डीप नेक मिरर वर्क आउटफिट में दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को द हाउस ऑफ रोज के ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है।

2/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

यहां दिशा एक डीप नेक गोल्डन चोली और पलाजो में अपनी अदाएं दिखा रही हैं। ये वेलवेट पलाजो और एम्बेलिश्ड चोली भी अभिनव मिश्रा ने ही डिजाइन की है।

3/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

यहां दिशा मिरर वर्क रफल पेस्टल चोली के साथ लहरिया लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसमें बैकग्राउंड और उनका लुक देखकर वे जंगल की क्वीन जैसी लग रही हैं।

5/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

इस शूट के दौरान दिशा का मेकअप भी परफेक्ट लग रहा है। पिंक आईशैडो के साथ दिशा का ब्रॉन्ज टैन लुक आपके भी होश उड़ा देगा। अपने लुक को बैलेंस रखने के लिए उन्होंने हैवी आई मेकअप के साथ न्यूड टोन लिपस्टिक कैरी की।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।