लाइव टीवी

Janhvi Kapoor Saree Photos: जान्हवी कपूर हैं परफेक्ट देसी गर्ल, 5 बार साड़ी में लगीं बेहद खूबसूरत

Updated Jan 21, 2020 | 16:15 IST |

Janhvi Kapoor saree looks: जान्हवी कपूर का स्टाइल के मामले में कोई जवाब नहीं है। वे हर तरह के आउटफिट में अच्छी लगती हैं। जान्हवी कई बार साड़ी में नजर आ चुकी हैं और हर बार उन्होंने फैंस को दीवाना बनाया।

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने साल 2018 में धड़क से फिल्मों में कदम रखा था। वे फेवरेट स्टार किड्स में से एक हैं। इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जान्हवी को एक्टिंग के साथ-साथ उनके स्टाइल के लिए भी जाना जाता है। अक्सर जान्हवी की स्टाइलिश फोटोज वायरल होती रहती हैं। जान्हवी सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं, इंडियन आउटफिट में भी कमाल की लगती हैं। खासकर कि साड़ी में वे परफेक्ट देसी गर्ल लगती हैं। यहां जान्हवी एक रेड साड़ी में बेहद हॉट लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग बैकलेस ब्लाउज कैरी किया है। इसके बॉर्डर पर सीक्विन डिटेलिंग है।

2/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

यहां जान्हवी एक पिंक साड़ी में पोज देते हुए दिख रही हैं। उन्होंने इसके साथ एक वर्क वाला स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है। उन्होंने अपने लुक को मांग टीके और चूड़ियों से एक्सेसराइज किया है।

3/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

मनीष मल्होत्रा की इस सीक्विन साड़ी में जान्हवी का शानदार देसी लुक नजर आ रहा है। इस साड़ी में स्वरोस्की क्रिस्टल जड़े थे। जान्हवी ने इसके साथ मैचिंग ब्लाउज कैरी किया। हाईलाइटेड चीक्स के साथ वे सटल मेकअप में दिख रही हैं।

5/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

इस तस्वीर में जान्हवी एक ब्लू साड़ी में दिख रही हैं। इस प्लेन साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज कैरी किया है। उन्होंने अपने लुक को झुमकों से एक्सेसराइज किया है।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।