लाइव टीवी

करीना से लेकर सोनम तक, डीवाज के इन दुपट्टों से आप भी अपने एथनिक लुक को बनाएं चार्मिंग

Updated Sep 12, 2019 | 23:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दुपट्टा आपके लुक को और भी स्टाइलिश बना देता है। आप इसे सूट से लेकर लहंगे तक, किसी के भी साथ कैरी कर सकते हैं। स्टाइलिश दुपट्टों के लिए आप करीना कपूर खान, सोनम कपूर जैसे स्टार्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

एथनिक लुक हर मौके लिए परफेक्ट होता है। पार्टी हो या कैजुअल आउटिंग आप ट्रेडिशनल लुक ट्राय कर सकती हैं। एथनिक आउटफिट्स में दुपट्टे का अपना अलग स्टाइल है। सूट हो या लहंगा, हर किसी के साथ दुपट्टा खूब फबता है। एक दुपट्टा आपके लुक को पूरी तरह से बदल सकता है। आप हैवी और रेगुलर, अपने लुक के हिसाब से किसी भी तरह के दुपट्टे कैरी कर सकती हैं। करीना कपूर खान से सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा तक एक्ट्रेसेज के ये दुपट्टे आपके एथनिक चार्म को दोगुना कर देंगे। अगर आप सिंपल लेकिन ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो करीना की तरह ये प्रिटेंड दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। इसमें फ्लोरल प्रिंट के साथ सिल्वर लेस लगी है। किसी भी प्लेन आउटफिट के साथ आप इस दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं। अगर आप किसी पार्टी के लिए इसे पहनना चाहती हैं तो इसके साथ जूलरी को हैवी रखें।

2/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

पार्टी में जा रही हैं और क्लासी लुक चाहिए तो अनुष्का शर्मा का ये बनारसी दुपट्टा बिल्कुल परफेक्ट है। याद रखें कि बनारसी दुपट्टे में ऐसा कलर लें, जिसे आप एक से ज्यादा आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकें। इससे आप एक ही दुपट्टे से अलग-अलग लुक पा सकेंगीं।

3/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

एलीगेंट स्टाइल के लिए सोनम कपूर का ये शीयर दुपट्टा कैरी करें। इसमें फ्लोरल पैच वर्क दिया गया है। शीयर दुपट्टा आपके सूट या लहंगा को छिपाने की बजाए इसे और भी अच्छे से निखारता है।

5/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

बांधनी प्रिंट एवरग्रीन है, ये कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता है। जान्हवी कपूर की तरह आप इसे अपने प्लेन सूट्स के साथ कैरी कर सकती हैं। बांधनी दुपट्टे को स्कार्फ की तरह भी ड्रेसेज के साथ स्टाइल किया जा सकता है।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।