लाइव टीवी

Manushi Chhillar Photos: साल 2017 में मानुषी छिल्लर बनी थीं मिस वर्ल्ड, दो साल में इतना बदल गया अंदाज

Updated Nov 15, 2019 | 10:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Manushi Chhillar Glamorous Photos: साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। देखें इन दो सालों में वे कितना बदल गई हैं।

Loading ...
1/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा देश गौरवान्वित था। लंबे इंतजार के बाद भारत से किसी ने इस खिताब को जीता था। मानुषी पढ़ाई में भी बेहद तेज थीं। उन्होंने पहली ही बार में ही मेडिकल का टेस्ट पास कर लिया था। जब उन्होंने इस पेजेंट में हिस्सा लिया, तब वे मेडिकल स्टूडेंट थी। उनके पिता एक वैज्ञानिक हैं और उनकी मम्मी प्रोफेसर हैं। मानुषी को मिस वर्ल्ड का खिताब जीते 2 साल हो गए हैं, इस बीच उनका अंदाज बिल्कुल बदल गया है। अब वे पहले से ज्यादा ग्लैमरस हो गई हैं। यहां मानुषी एक वाइट मोनोकिनी में बेहद हॉट लग रही हैं, इसमें कटआउट डिटेलिंग दी गई है।

2/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

इस फोटो में मानुषी एक डीप नेक फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसमें हाई स्लिट दी गई है। उन्होंने इस लुक को बेल्ट से एक्सेसराइज किया है।

3/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

यहां मानुषी एक मल्टीकलर्ड स्विमसूट में फनी पोज दे रही हैं। वे इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं।

5/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

मानुषी एक प्रशिक्षित कुचीपुड़ी डांसर हैं। वे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में भी थीं। यहां वे एक बॉटल ग्रीन स्ट्रेपी सीक्विन ड्रेस में ग्लैमरस लग रही हैं।

6/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

वाइट ऑफ-शोल्डर गाउन में मानुषी का ये अवतार देखने लायक है। इसमें कंधे पर फेदर डिटेलिंग दी गई है। उन्होंने अपने लुक को डार्क लिपस्टिक से हाईलाइट किया है।

7/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं, मानुषी एथनिक कपड़ों में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। यहां वे एक पेस्टल रंग के शानदार लहंगे में स्टनिंग लग रही हैं।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।