लाइव टीवी

Miss Universe Zozibini Tunzi ने बताया लोग नहीं मानते थे उनको सुंदर, क्‍या ये ताज बदलेगा सोच

मेधा चावला SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Dec 09, 2019 | 11:45 IST |

Miss Universe 2019 Zozibini Tunzi Pics : साउथ अफ्रीका की जोज‍िब‍िनी टुंजी ने 2019 का मिस यूनिवर्स का ताज जीता है। उन्‍होंने बताया क‍ि क्‍यों लोग उनको सुंदर नहीं मानते थे।

Loading ...
1/ 12
तस्वीर साभार: Instagram

साउथ अफ्रीका की 26 साल की ब्‍यूटी जोज‍िब‍िनी टुंजी (Zozibini Tunzi) ने मिस यून‍िवर्स 2019 का ताज जीता है। साल 2017 का ताज भी साउथ अफ्रीका ने ही जाती था। 

2/ 12
तस्वीर साभार: Instagram

90 देशों की कंटेस्‍टेंट्स में जीतने वालीं Zozibini Tunzi ने पब्‍ल‍िक र‍िलेशंस और इमेज मेक‍िंग में पढ़ाई पूरी की है। 

3/ 12
तस्वीर साभार: Instagram

2017 में भी Zozibini Tunzi ने मिस साउथ अफ्रीका के ल‍िए अप्‍लाई क‍िया था लेकिन तब वो रेस से बाहर हो गई थीं। दो साल बाद न केवल देश बल्‍क‍ि उन्‍होंने पूरे ब्रह्मांड की सबसे सुंदर मह‍िला बनकर द‍िखाया। 

5/ 12
तस्वीर साभार: Instagram

साथ ही afro-textured बालों के साथ मिस यून‍िवर्स का ताज पहनने वाली पहली मह‍िला भी। 

6/ 12
तस्वीर साभार: Instagram

Zozibini Tunzi ने 2019 के न्‍यू यॉर्क फैशन वीक में भी हिस्‍सा ल‍िया था। यह उनका पहला इंटरनेशनल फैशन शो था। 

7/ 12
तस्वीर साभार: Instagram

Zozibini Tunzi अपने पेरेंट्स के बेहद करीब हैं। कॉन्‍टेस्‍ट वाले द‍िन इंस्‍टाग्राम पर उन्‍होंने अपने पेरेंट्स की तस्‍वीर शेयर कर उनको सपोर्ट करने के लिए थैंक्‍स कहा था।

8/ 12
तस्वीर साभार: Instagram

Zozibini Tunzi व‍िमेन एक्‍ट‍िव‍िस्‍ट हैं और वह जेंडर इक्‍वेल‍िटी की फील्‍ड में काफी समय से काम कर रही हैं। व‍िमेन एम्‍पावरमेंट का संदेश लिखे र‍िबन से नेशनल कॉस्‍ट्यूम राउंड के लिए उनकी ड्रेस तैयार की गई थी। 

9/ 12
तस्वीर साभार: Instagram

मिस यून‍िवर्स कॉन्‍टेस्‍ट की शुरुआत से ही Zozibini Tunzi सोशल मीड‍िया पर छाई हुई थीं और लोगों की पसंदीदा कंटेस्‍टेंट रहीं। 

10/ 12
तस्वीर साभार: Instagram

उन्‍होंने फाइनल राउंड में द‍िल जीतने वाला जवाब द‍िया क‍ि आज की लड़क‍ियों और मह‍िलाओं को लीडरश‍िप जरूर स‍िखानी चाहिए। 

11/ 12
तस्वीर साभार: Instagram

ताज जीतने के बाद Zozibini Tunzi ने बताया क‍ि वह ऐसे महौल में बड़ी हुई हैं जहां उनकी जैसी रंगत और फीचर्स को सुंदरता के पैमाने पर नहीं रखा जाता है। 

12/ 12
तस्वीर साभार: Instagram

Zozibini Tunzi का कहना है क‍ि उनको लगता है क‍ि उनका जीता ये ताज इस सोच को बदलने का काम करेगा! 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।