लाइव टीवी

Mouni Roy Hot Look : मौनी रॉय का हॉट बिकिनी लुक वायरल, थाईलैंड के बीच पर दिखाईं कातिलाना अदाएं

Updated Sep 30, 2019 | 22:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मौनी रॉय की नई बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें मौनी ने पिंक कलर की प्रिंटेड बिकिनी पहनी हुई है जो कि उनको एकदम डीवा लुक दे रही है।

Loading ...
1/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

मौनी रॉय इन दिनों अपनी बोल्ड एंड हॉट फोटोज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बिकिनी फोटोज शेयर की हैं जिसमें मौनी बेहद स्टनिंग नजर आ रही हैं। मौनी रॉय के इस लुक को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। फोटोज में थाईलैंड के बीच पर वेकेशन एन्जॉय कर रहीं मौनी बेहद रिलैक्स दिख रही हैं। उन्होंने पिंक कलर की प्रिंटेड बिकिनी पहनी हुई है जो कि मौनी की एकदम डीवा लुक दे रही है। 

2/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

मौनी 34 साल की हो चुकी हैं उन्होंने 28 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। 1985 में पश्चिम बंगाल में जन्मी मौनी रॉय की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वहीं से हुई थीं। मौनी जब कॉलेज में थीं तब एक सीरियल के लिए ऑडिशन चल रहा था। ऐसे में मौनी भी वहां ऑडिशन देने चली गईं, जहां उनका सलेक्शन हो गया।

3/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

ऑडिशन में सिलेक्ट होने के बाद मौनी को पता चला कि ये उस वक्त सबसे पॉपुलर सीरियल के लिए ऑडिशन था। इस तरह से उन्हें पहला ब्रेक मिला। 

5/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से छोटे पर्दे पर कदम रखने वाली मौनी रॉय अब बॉलीवुड में भी जानी जाती हैं। पिछले साल ही उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया। मौनी टीवी की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार हैं और अब वे बॉलीवुड में नाम कमा रही हैं।

6/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

मौनी रॉय ने पिछले साल फिल्म गोल्ड से फिल्मों में एंट्री की थी। इसमें वे अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आईं। फिल्म में मौनी का भले ही छोटा-सा रोल था, लेकिन उनकी सराहना की गई। इसके बाद वे जॉन अब्राहम के साथ रोमियो अकबर वॉल्टर में नजर आईं थीं।

7/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

आपको बता दें कि मौनी अब मेड इन चाइना में राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी उनका अहम रोल है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं।

8/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी के जरिए मौनी फैंस को अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से अपडेट रखती हैं। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।