लाइव टीवी

Divyanka Tripathi को दिया मिलावटी डीजल, कार में 6 घंटे फंसी एक्ट्रेस- पेट्रोल पंप पर फैंस ने की मदद!

Updated Jul 14, 2021 | 14:31 IST

Divyanka Tripathi News in Hindi: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया रोड ट्रिप के साथ अपनी पांचवीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं। मिलावटी डीजल के कारण दोनों छह घंटे तक अहमदाबाद के एक पेट्रोल पंप पर फंसे रहे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया
मुख्य बातें
  • खराब डीजल के चलते अहमदाबाद में खराब हुई दिव्यांका त्रिपाठी की कार
  • पति विवेक दहिया के साथ हुई पेट्रोल पंप कर्मचारी की बहस
  • स्थानीय लोगों और फैंस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत की मदद

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) अपनी पांचवीं शादी की सालगिरह मनाने के लिए वीकेंड में रोड ट्रिप पर निकले। चंडीगढ़ में अपने गृहनगर पहुंचने से पहले, वह गुजरात, राजस्थान और दिल्ली की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि उन्हें हाल ही में अहमदाबाद में एक रोडब्लॉक का सामना करना पड़ा।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अहमदाबाद के एक पेट्रोल पंप पर फंस गए (Divyanka Tripathi stranded ahmedabad petrol pump) और इसकी वजह थी- मिलावटी डीजल। विवेक ने एक प्रमुख दैनिक से बातचीत में बताया कि वह सोमवार (12 जुलाई) को उदयपुर के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन 'मिलावटी डीजल के इस्तेमाल के कारण' उनकी कार खराब हो गई।

दिव्यांका ने कहा, 'हम करीब छह घंटे तक पेट्रोल पंप पर फंसे रहे क्योंकि हमारी वहां मौजूद कर्मचारी के साथ गर्मागरम बहस हो गई। हालांकि आश्चर्य की बात ये थी कि इस मामले में स्थानीय लोग और हमारे फैंस हमारे सपोर्ट में आ गए और सुबह तक हमारे साथ खड़े रहे। मैं इस विशेष पेट्रोल पंप के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के विकल्प पर विचार कर रहा हूं, लेकिन फिर मुझे अक्सर शहर आना पड़ता है क्योंकि उस मामले में मेरी उपस्थिति की आवश्यकता होगी। इसलिए हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कैसे आगे बढ़ना है।'

दिव्यांका ने अपने फैंस को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया। एक्ट्रेस ने कहा, 'हमारी सड़क यात्रा बहुत अच्छी तरह से शुरू हुई लेकिन अब, हम एक छोटी सी अड़चन का सामना कर रहे हैं और हम जल्द ही रोड पर वापस आने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, जिस तरह से लोगों ने हमें सपोर्ट किया, उससे मैं हैरान रह गई। फैंस और स्थानीय लोगों से इस तरह का अटूट समर्थन पाकर हम खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं।'

बता दें कि यह चर्चित कपल अब उदयपुर पहुंच गया है और उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ वीडियो पोस्ट कर फैंस को इस बारे में जानकारी दी।

दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में केप टाउन से लौटी हैं, जहां उन्होंने अपने आगामी शो खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए शूटिंग की थी। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी के बंधन में बंध गए थे। उस साल की शुरुआत में, उन्होंने 16 जनवरी को सगाई की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।