![Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Super Dancer 4 video, Shilpa Shetty Super Dancer 4 Shooting video, Shilpa Shetty first video from super dancer, Shilpa Shetty Super Dancer,](https://s.timesnowhindi.com/s/v1/img/c_tnhplaceholder.png)
![Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Super Dancer 4 video, Shilpa Shetty Super Dancer 4 Shooting video, Shilpa Shetty first video from super dancer, Shilpa Shetty Super Dancer, Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Super Dancer 4 video, Shilpa Shetty Super Dancer 4 Shooting video, Shilpa Shetty first video from super dancer, Shilpa Shetty Super Dancer,](https://i.timesnowhindi.com/stories/Untitled_design_1_15.png?tr=w-400,h-300,fo-auto)
- करीब तीन हफ्तों के बाद सुपर डांसर 4 की शूटिंग पर वापस लौटीं सिल्पा शेट्टी।
- पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद टीवी से शिल्पा शेट्टी ने लिया था ब्रेक।
- सुपर डांसर 4 की शूटिंग के दौरान सामने आई शिल्पा शेट्टी की यह वीडियो।
Shilpa Shetty Shooting Video: पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हो जाने के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने टीवी से ब्रेक लिया था। उनकी नामौजूदगी में कुछ अफवाहों ने जगह ले ली थी। यह कहा जा रहा था कि शिल्पा शेट्टी को नए जज से रिप्लेस किया जाएगा। मगर, तकरीबन 3 महीनों के बाद शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर 4 के सेट पर वापसी की है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी का पहला वीडियो सामने आया है। जब शिल्पा शेट्टी ने इस शो से ब्रेक लिया था। तब, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे और मौसमी चटर्जी जैसे कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने बतौर गेस्ट शो के तीसरे जज की कमी पूरी की थी।
सामने आई शिल्पा शेट्टी की शूटिंग से पहली वीडियो
सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी की वीडियो काफी वायरल हो रही है। पति राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद शिल्पा शेट्टी की यह पहली वीडियो है जिसमें वह अपने शूटिंग पर वापस जाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी अपने वैनिटी वैन से सुपर डांसर 4 की शूटिंग जाॅइन करने जा रही हैं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने वहां मौजूद मीडिया पर्सन से ज्यादा बातचीत नहीं की। वैनिटी वैन से निकलकर वह सीधा अपने सेट में चली गईं। हालांकि एक बार शिल्पा शेट्टी ने अपना हाथ जरूर दिखाया था।
अगले वीकेंड शिल्पा शेट्टी आ सकती हैं शो में नजर
कुछ खबरों के अनुसार जब शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर 4 की शूटिंग जाॅइन की। तब, गीता कपूर और अनुराग बसु के साथ मौजूद सभी लोगों ने शिल्पा शेट्टी का शानदार तरीके से स्वागत किया। वहां मौजूद सभी कि यह गर्मजोशी देखकर शिल्पा शेट्टी भावुक हो गई थीं। कहा जा रहा है कि आने वाले वीकेंड शिल्पा शेट्टी शो में नजर आ सकती हैं। आने वाले वीकेंड में इंडियन आइडल 12 के टॉप 6 कंटेस्टेंट सुपर डांसर 4 में नजर आएंगे।