लाइव टीवी

Kausauti Zindagi Kay 2: करण सिंह ग्रोवर के बाद शो को अलविदा कह सकती हैं ये एक्ट्रेस, जल्द करने वाली हैं शादी

Updated Oct 17, 2019 | 16:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kasauti Zindagi Kay 2: कसौटी जिंदगी की 2 के मिस्टर बजाज करण सिंह ग्रोवर ने शो को अलविदा कह दिया है। अब इस शो से एक और एक्ट्रेस की विदाई हो सकती है। जानिए कौन हैं ये एक्ट्रेस...

Loading ...
Kasauti Zindagi Kay 2
मुख्य बातें
  • टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 से एक और एक्ट्रेस की विदाई हो सकती है।
  • कसौटी जिंदगी की 2 को करण सिंह ग्रोवर ने अलविदा कह दिया था।
  • कसौटी जिंदगी 2 में तनवी का किरदार निभा रहीं सोन्या अयोध्या शो छोड़ सकती हैं।

मुंबई. कसौटी जिंदगी 2 से एक के बाद एक एक्टर्स बाहर जा रहे हैं। मिस्टर बजाज का किरदार निभा रहे करण सिंह ग्रोवर ने शो को छोड़ दिया है। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक सोन्या अयोध्या भी इस शो को छोड़ सकती हैं। फिलहाल वह शो में तनवी का किरदार निभा रही हैं। 

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक करण के शो से जाने के बाद उनकी ऑनस्क्रीन फैमिली ने भी शो को अलविदा कह दिया है। सूत्रों के मुताबिक करण के जाने के बाद उनके पास ज्यादा रोल नहीं बचा है। इसी कारण सोनया का किरदार भी जल्द खत्म हो सकता है।  
 
सोन्या ने हालांकि, शो छोड़ने की खबर को कनफर्म नहीं किया है। आपको बता दें कि शो में  सोन्या का किरदार तनवी मिस्टर बजाज से पैसों के लिए शादी करना चाहती हैं। वह प्रेरणा और मिस्टर बजाज को अलग करना चाहती हैं।   


जल्द करने वाली हैं शादी 
रिपोर्ट्स के मुताबिक सोन्या जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड हर्ष सिमोर से शादी कर सकती हैं। हर्ष और सोन्या पिछले डेढ़ साल से डेट कर रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा- ये शादी आने वाली 6 महीने के अंदर होगी। हम एक डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते हैं। 

सोन्या और हर्ष की पहली मुलाकात एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। पहली मुझे लगा कि हर्ष को स्पॉटबॉय समझा था। बाद में मुझे पता चला कि वह इस प्रोजेक्ट में शामिल अपने एक दोस्त की मदद कर रहे थे।

करण सिंह ग्रोवर ने लिखा था पोस्ट 
करण सिंह ग्रोवर ने कसौटी जिंदगी की 2 के अपने आखिरी एपिसोड की शूटिंग कर ली है। सेट पर करण को फेयरवेल दी है। करण ने फोटो शेयर करते हुए लिखे- अच्छा वक्त बिताने के लिए आप सभी का धन्यवाद। ये बहुत ही अमेजिंग फेयरवेल थी। थैंक्यू एकता कपूर। 

करण सिंह ग्रोवर से पहले कमोलिका का किरदार निभा रहीं हिना खान ने शो छोड़ दिया है। अब अमाना शरीफ कमोलिका का किरदार निभा रही हैं। शो से उनका पहला लुक सामने आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की कहानी अब कोमोलिका के इर्द-गिर्द घूमेगी। इस कारण करण ने शो को अलविदा कहा है।     

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।