लाइव टीवी

ऐश्वर्या शर्मा को रियल लाइफ में हो रही सई-विराट की जोड़ी से परेशानी? पाखी का पति नील भट्ट को लेकर छलका दर्द - Video

Updated Feb 05, 2022 | 12:19 IST

Smart Jodi Pakhi Virat New Tv show: गुम है किसी के प्यार में की एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने शेयर किया अपना दर्द। बताया कैसे उनके पति नील भट्ट उन्हें काम पर जाने के बाद भूल जाते हैं...

Loading ...
नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा।
मुख्य बातें
  • गुम है किसी के प्यार में के कलाकारों को खूब पॉपुलैरिटी मिली है।
  • देखते ही देखते सई-पाखी और विराट काफी पॉपुलर हो चुके हैं।
  • अब शो की एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपना दर्द शेयर कर रही हैं।

ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों छोटे परदे पर राज कर रही हैं। टीवी शो गुम है किसी के प्यार में से उनको खूब पॉपुलैरिटी मिली है। इस सीरियल में ऐश्वर्या शर्मा पाखी का किरदार निभाती हैं जो कि विराट और सई को अलग करना चाहती है। हालांकि बात रियल लाइफ की करें तो विराट यानि नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा के पति हैं। दोनों ने कुछ वक्त पहले ही शादी की है लेकिन सीरियल में वो कपल नहीं है। 

अब गुम है किसी के प्यार में की इस तिकड़ी का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ऐश्वर्या शर्मा अपना दर्द शेयर करती दिख रही हैं। वो बता रही हैं कैसे उनके पति नील भट्ट उन्हें काम पर जाने के बाद भूल जाते हैं।

ऐश्वर्या शर्मा कहती हैं कि मेरे केस में तो नील इतना भूल जाते हैं कि घरवाली को बाहरवाली बनाकर डायलॉग मारते हैं। शूट कट बोलने पर भी दर्द इतना नहीं होता है क्योंकि कभी-कभी गुस्सा वो काम कर जाता है जो प्यार भी नहीं कर पाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे सई के लिए विराट, पाखी पर चिल्लाते हैं इन सबसे उनका वाकई में दिल टूट जाता है। 

पढ़ें-  ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट कहेंगे गुम है किसी के प्यार में को अलविदा?

क्या है नील-ऐश्वर्या के इस वीडियो की सच्चाई 
ऐश्वर्या शर्मा ने इस वीडियो के जरिए अपना दर्द तो बताया है साथ ही फैन्स के लिए खुशखबरी भी शेयर की है। क्योंकि ये वीडियो ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के नए टीवी शो का प्रोमो है जिसमें दोनों साथ नजर आने वाले हैं। जी हां, रियल लाइफ कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट एकबार फिर से नए टीवी शो में साथ आ रहे हैं और इस शो का नाम स्मार्ट जोड़ी है। 

टीवी शो स्मार्ट जोड़ी एक मिक्स फॉरमेट होगा। इसमें दर्शकों को अपने पसंदीदा सितारों को देखने का मौका मिलेगा। ताजा जानकारी के मुताबिक दर्शकों को अपने पसंदीदा 10 सेलिब्रिटी कपल एक साथ यहां देखने को मिलेंगे। जो यहां साथ में अपने रिश्ते की बॉन्डिंग को साबित करते नजर आएंगे। ये फेमस कपल शो में कई तरह के मजेदार टास्क, गेम और टेस्ट देते नजर आने वाले हैं। जैसा कि फैन्स ने उन्हें रील लाइफ में पसंद किया है, अब समय आ गया है कि वो उन्हें शो के जरिए रियल लाइफ में जानें।

बॉलीवुड एक्टर होस्ट करेंगे शो
जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और रितेश देशमुख से स्मार्ट जोड़ी की मेजबानी के लिए संपर्क किए जाने की खबरें हैं। रियलिटी शो में लगभग 12-15 कपल होंगे। अब तक 2 कपल नाम सामने आ चुके हैं जो कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा, राहुल महाजन और नताल्या इलीना हैं। शो के एक करीबी सूत्र का कहना है, 'एक होस्ट और एक को-होस्ट होगा। मेकर्स ने कई नामों से संपर्क किया है। एक आयुष्मान खुराना हैं, दूसरे रितेश देशमुख और मनीष पॉल भी हैं।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।