लाइव टीवी

India's Best Dancer: 'टाइगर पॉप' अजय सिंह ने जीता इंडियाज बेस्ट डांसर का खिताब, मिले 15 लाख रुपए और कार

Updated Nov 23, 2020 | 07:13 IST

India's Best Dancer Winner: इंडियाज बेस्ट डांसर के ग्रैंड फिनाले में टाइगर पॉप उर्फ अजय सिंह ने खिताब अपने नाम कर लिया है। मुकुल जैन रनर अप रहे। श्वेता वॉरियर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Loading ...
India's Best Dancer
मुख्य बातें
  • टाइगर पॉप उर्फ अजय सिंह ने इंडियाज बेस्ट डांसर का खिताब अपने नाम किया।
  • अजय इस साल की ट्रॉफी के प्रबल दावेदारों में से एक थे।
  • अजय को प्राइज मनी 15 लाख रुपए और महंगी गाड़ी अपने घर ले गए।

मुंबई. इंडियाज बेस्ट डांसर को अपना इस सीजन का विनर मिल गया है। ग्रैंड फिनाले में टाइगर पॉप उर्फ अजय सिंह ने ये खिताब जीत लिया है। अजय इस साल की ट्रॉफी के प्रबल दावेदारों में से एक थे।

अजय सिंह को विजेता ट्रॉफी के अलावा 15 लाख रुपए का चेक और महंगी गाड़ी अपने घर ले गए। इसके अलावा उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा को पांच लाख रुपए की प्राइज मनी मिली। 

अजय सिंह जहां विनर रहे तो मुकुल जैन रनर अप रहे। श्वेता वॉरियर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस सीजन के टॉप पांच फाइनेलिस्ट थे- सुभ्रनिल पॉल, मुकुल जैन, श्वेता वॉरियर, परमदीप सिंह और अजय सिंह।

गुरुग्राम से हैं अजय सिंह
अजय सिंह उर्फ टाइगर पॉप हरियाण के गुरुग्राम शहर से हैं। टाइगर पॉपिंग के मास्‍टर हैं। वहीं, उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा डांस प्‍लस' सीजन 4 की पहली सोलो फीमेल फाइ‍नलिस्‍ट रही थीं। 

शो के रनर अप मुकुल जैन कंटेंपररी स्‍टाइल के लिए जाने जाते हैं। तीसरा स्थान पर रही श्वेता अकेली महिला फाइनलिस्ट थीं। उन्हें क्लासिकल डांसिंग के लिए जाना जाता है।   

मुन्नी बदनाम हुई में दी परफॉर्मेंस 
फिनाले में मलाइका अरोड़ा ने मुन्नी बदनाम हुई गाने पर खास परफॉर्मेंस दी है। इसके अलावा मलाइका अनारकली और छैया-छैया जैसे गानों से भी स्टेज पर आग लगाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

आपको बता दें कि इस शो को गीता कपूर, मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुईस जज करते हैं। वहीं, भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया इस शो के होस्ट हैं। कोरोना से संक्रमित होने के कारण नोरा फतेही ने इस शो को होस्ट किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।