लाइव टीवी

Anita Hasnandani के ससुरजी का हुआ निधन, लिखा-'16 साल की थीं तो छोड़कर चले गए थे पिता'

Updated Jun 13, 2020 | 20:47 IST

Anita Hasnandani Father In Law Death: टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के ससुरजी का निधन हो गया है। ससुरजी के निधन से अनीता बेहद दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है।

Loading ...
Anita Hasnandani
मुख्य बातें
  • नागिन 4 की एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के ससुरजी का निधन हो गया है।
  • अनीता ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।
  • पोस्ट के साथ अनीता ने अपने ससुरजी के साथ ड्रिंक करते हुए फोटो शेयर की है।

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी रेड्डी के ससुर का निधन हो गया है। अनीता ने सोशल मीडिया पर अपने ससुर के साथ फोटो शेयर करते हुए श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। 

अनीता हसनंदानी अपने ससुर के काफी करीब थीं। उन्होंने फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने ससुर के साथ ड्रिंक कर रही हैं। अपने पोस्ट में बताया कि जब वह 16 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था।   

अनीता ने लिखा- ' हर कोई पिता की तरह नहीं होता। मैंने 16 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था। इसके बाद से ही मैं अपनी शादी का इंतजार कर रही थी, क्योंकि मेरे ससुर ही उस जगह को भर सकते थे।'

अनीता ने लिखा- पापा के साथ ड्रिंक करना
अनीता ने अपने पोस्ट में लिखा- ' हर चीज के लिए थैंक यू पापा। मुझे यकीन है कि आप अच्छी जगह पर होंगे, जहां मेरे पापा हैं। उनके साथ ड्रिंक्स जरूर शेयर करना।' लव यू। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'

अनीता के पति रोहित रेड्डी ने भी अपने पिता के निधन पर इमोशनल पोस्ट लिखा है। रोहित रेड्डी ने पिता की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने रोहित का हाथ पकड़ा हुआ है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा- 'पापा आप मेरे हीरो थे, हो और हमेशा रहोगे। आप बहुत याद आओगे।।'

इस सीरियल में आईं थीं नजर 
अनीता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह नागिन के चौथे सीजन में निगेटिव रोल में नजर आईं थीं। इसके अलावा उन्होंने अपने पति रोहित रेड्डी के साथ डांसिंग रियलिटी शो नच बलिए में भी हिस्सा लिया था। 

अनीता ने साल 2013 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों की शादी को लगभग 7 साल बीत गए हैं और वो सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं।  दोनों अक्सर अपनी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।