लाइव टीवी

अर्जुन बिजलानी ने Spiltsvilla X4 की शूटिंग शुरू की, सनी लियोनी संग शेयर करेंगे स्क्रीन

arjun bijlani
Updated Sep 24, 2022 | 12:41 IST

Arjun Bijlani starts spiltsvilla shooting : अर्जुन बिजलानी ने स्प्लिट्सविला X4 की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की। स्प्लिट्सविला के अब तक के सभी सीजन को रणविजय सिंह ने होस्ट किया है।

Loading ...
arjun bijlaniarjun bijlani
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
arjun bijlani
मुख्य बातें
  • अर्जुन बिजलानी ने स्प्लिट्सविला X4 की शूटिंग शुरू की
  • इस बार रणविजय नहीं अर्जुन होंगे शो के होस्ट
  • सनी और अर्जुन की जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड है

Arjun Bijlani starts spiltsvilla shooting : अर्जुन बिजलानी टीवी के पॉपुलर होस्ट और एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर मिले जब हम तुम, नागिन, कवच और इश्क में मरजावां जैसे कई हिट शोज में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा अर्जुन टीवी के कई पॉपुलर रियलिटी शोज को भी होस्ट कर चुके हैं। एक्टर ने अपने टैलेंट से लोगों के दिल में अलग पहचान बनाई हैं। अर्जुन टीवी के हाइस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

एक्टर ने एमटीवी इंडिया के पॉपुलर डेटिंग शो स्प्लिट्सविला X4 की शूटिंग शुरू कर दी है। अब तक इस शो को रणविजय सिंह और सनी लियोनी होस्ट कर रहे थे। इस बार स्प्लिट्सविला के नए सीजन को अर्जुन बिजलानी होस्ट करेंगे।

एक्टर ने गोवा में शुरू की स्प्लिट्सविला X4 की शूटिंग

एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्प्लिट्सविला X4 की शूटिंग की तस्वीरें शेयर की थी। इसके अलावा एक्टर ने अपने बेटे अयान के साथ क्यूट वीडियो भी शेयर किया था। अर्जुन ने सेल्फी शेयर करते हुए लिखा है, गोवा, मैं रास्ते में हूं। अर्जुन ने विला की खूबसूरत फोटो शेयर की है।

Arjun

ये भी पढ़ें - Khatron Ke Khiladi 12 Grand Finale : कौन हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट, कहां देख सकते हैं शो, नोट कर लें पूरी डिटेल

अर्जनु बिजलानी करेंगे स्प्लिट्सविला X4 को होस्ट

अर्जुन और सनी लियोनी ने कुछ समय पहले ही एक वीडियो शेयर करके इसके बारे में जानकारी दी थी। अर्जुन ने बताया था कि वो इस बार सनी लियोनी के कोस्टार होंगे। अर्जुन और सनी लियोनी का वीडियो फैंस को बेहद पसंद आया था। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर स्टार प्लस के शो रविवार विद स्टारपरिवार होस्ट कर रहे हैं। शो में अर्जुन परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मस्ती करते नजर आते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।