लाइव टीवी

घर में आरती सिंह ने ऐसे घटाया पांच किलो वजन, सोशल मीडिया पर शेयर किया वेट लॉस सीक्रेट

Updated Apr 13, 2020 | 09:03 IST

Arti Singh Weight Loss: बिग बॉस सीजन 13 की कंटेस्टेंट आरती सिंह ने एक महीने में लगभग पांच किलो वजन घटा लिया है। आरती सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वेट लॉस सीक्रेट शेयर किया है।

Loading ...
Arti Singh
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट आरती सिंह ने पांच किलो वजन घटाया है।
  • बिग बॉस में आरती का आठ किलो वजन बढ़ गया था।
  • आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना वेट लॉस सीक्रेट शेयर किया है।

मुंबई. बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने लॉकडाउन में पांच किलो तक वजन घटाया है। आरती ने सोशल मीडिया पर अपनी पहले और बाद की फोटो शेयर की है। इसमें उनकी एब्स दिखाई दे रही हैं। 

आरती सिंह ने अपनी फोटो के साथ बताया कि उन्होंने लगभग पांच किलो वजन घटाया है। आरती सिंह ने बताया कि उन्होंने 15 मार्च से वर्कआउट करना शुरू किया था। आरती सिंह ने लिखा- 'हे एबी (एब्स) तुम्हें मैं थोड़ा-थोड़ा देख सकती हूं।'  

आरती सिंह आगे लिखती हैं- 'पहली फोटो 15 मार्च को ली गई है। इतने दिनों में मैंने पांच किलो घटा लिया है। मैं जानती हूं ये काफी नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे मैं जल्द ही इसे पा लूंगी। थोड़ा ज्यादा वक्त लगेगा शायद एक महीना ये उससे भी ज्यादा।' 

ऐसे घटाया पांच किलो वजन   
आरती सिंह ने अपने पोस्ट में अपना वेट लॉस सीक्रेट भी शेयर किया है। आरती सिंह ने लिखा-'ऐसा नहीं है कि कोई पत्थर तोड़े हैं। मैं एक दिन छोड़कर 50 मिनट तक योग किया करती थीं। इसके अलावा 40 मिनट तक तेज चलती थीं।'
  
आरती सिंह आगे लिखती हैं- 'मेरे लिए सबसे मुश्किल था रात को लगने वाली भूख। मैं जब भी बोर होती हूं या फिर स्ट्रेस में होती हूं तो ज्यादा खाने लगती हूं।' आरती कहती हैं कि इस लॉकडाउन में जिंदगी की दौड़ से थोड़ा आराम मिलेगा।'   

बिग बॉस में बढ़ गया था आठ किलो वजन
आरती सिंह ने अपने पोस्ट में बताया कि उनका बिग बॉस के घर के अंदर आठ किलो वजन बढ़ गया था। आरती लिखती हैं-' हर हफ्ते मेरा एक दिन चीट डे भी होता था। आपको यकीन नहीं होगा मैंने अपने बर्थडे पर खूब चाइनीज फूड खाया।' 

आरती आगे लिखती हैं-'मैं भूखा रहकर खुद को मारना नहीं चाहती थीं। ऐसे में मैं एक दिन जमकर खाना खाती थीं। मैं उन लोगों को सलाम करती हूं, जो अपनी डाइटिंग को लेकर निरंतर रहते हैं। मैं वैसा ही करना चाहती हूं।' आपको बता दें कि आरती सिंह बिग बॉस के टॉप छह में रही थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।