लाइव टीवी

Bade Achhe Lagte Hain 2 में दिव्यांका त्रिपाठी रिप्लेस, अब नकुल मेहता संग बनेगी देवोलीना भट्टाचार्जी की जोड़ी?

Updated Aug 02, 2021 | 21:08 IST

Divyanka Tripathi Or Devoleena Bhattacharjee Bade Achhe Lagte Hain 2?:दिव्यांका त्रिपाठी के बाद अब देवोलीना भट्टाचार्जी ने बड़े अच्छे लगते हैं 2 के लिए लुक टेस्ट दिया है। जो कि मेकर्स को काफी अच्छा लग रहा है!

Loading ...
देवोलीना भट्टाचार्जी और दिव्यांका त्रिपाठी।
मुख्य बातें
  • मेकर्स जल्द बड़े अच्छे लगते हैं टीवी शो का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं।
  • अब देवोलीना भट्टाचार्जी ने बड़े अच्छे लगते हैं 2 के लिए एक लुक टेस्ट दिया है।
  • पहले चर्चा थी कि शो में दिव्यांका त्रिपाठी लीड रोल करेंगी।

बड़े अच्छे लगते हैं का दूसरा सीजन चर्चा में है। मेकर्स जल्द इस टीवी शो को लेकर आ रहे हैं। जैसा कि दिव्यांका त्रिपाठी द्वारा फीमेल लीड की भूमिका निभाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन अभिनेत्री ने हाल ही में एक लाइव चैट के दौरान साफ किया है कि वो शो का हिस्सा नहीं हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने उल्लेख किया है कि उन्होंने बड़े अच्छे लगते हैं-2 के लिए एक लुक टेस्ट दिया था, लेकिन इस ऑफर को अस्वीकार कर दिया है।

दिव्यांका त्रिपाठी का कहना है कि वो इस किरदार से जुड़ नहीं पाईं। अब ताजा जानकारी के मुताबिक निर्माताओं ने देवोलीना भट्टाचार्जी से इसके लिए संपर्क किया है। प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि हम देवोलीना के साथ बातचीत कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि डील जल्द हो जाएगी। देवोलीना भट्टाचार्जी ने बड़े अच्छे लगते हैं 2 के लिए एक लुक टेस्ट दिया है और यह वास्तव में अच्छा जा रहा है।

देवोलीना ने साथ निभाना साथिया (2012-2017) में नई गोपी बहू के रूप में प्रसिद्धि हासिल की थी। बाद में उन्होंने साथिया-2 में इसी किरदार को दोहराया था। साथ निभाना साथिया का दूसरा सीजन पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुया था। बाद में देवोलीना को बिग बॉस 13 में देखा गया। एक साल बाद, उन्होंने एजाज खान की प्रॉक्सी के रूप में बिग बॉस 14 में भाग लिया। 

यह बताया गया है कि नकुल मेहता को बड़े अच्छे लगते हैं 2 में मेल लीड निभाने के लिए चुना गया है। चर्चा के अनुसार दिव्यांका, नकुल के साथ जोड़ी बनाने में सहज नहीं थी, क्योंकि वो उनसे बड़ी दिखती हैं। 

दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा था, 'जहां तक ​​मेरे ऑनस्क्रीन उनसे बड़े दिखने की रिपोर्ट पर विचार किया जाता है वास्तव में, मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं। क्योंकि जब मुझे शो का प्रस्ताव दिया गया था और मुझे यह विचार प्रस्तावित किया गया था, तो मैं जोड़ी के बारे में सुनकर हैरान रह गई और मेरे परिवार ने भी उसी तरह प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्हें लगा कि हम थोड़ा हटकर दिखेंगे। मुझे ऐसा लग रहा था कि नकुल और मैं एक साथ स्क्रीन पर मेल नहीं खाएंगे या अच्छे नहीं दिखेंगे। मुझे लगता है कि कोई और जो मुख्य भूमिका निभाने के लिए बोर्ड पर आएगा वह शो के साथ न्याय करेगा और मैंने अपने विचार व्यक्त किए थे।' हालांकि अभी तक ये ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है कि नकुल मेहता शो में मुख्य भूमिका निभाएंगे या नहीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।