लाइव टीवी

Bigg Boss 13 में आकर असीम रियाज की खुली किस्मत, सनी लियोनी के साथ मिला बड़ा ब्रेक

Updated Jan 23, 2020 | 20:46 IST

Bigg Boss 13: असीम रियाज बिग बॉस 13 में आकर किस्मत खुल गई है। असीम की अपनी एक अलग फैन फॉलोविंग बन गई है। अब असीम रियाज के हाथ एक बड़ा ब्रेक लग गया है। असीम जल्द ही सनी लियोनी के अपोजिट नजर आ सकते हैं।

Loading ...
Asim Riaz And Sunny Leone
मुख्य बातें
  • बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट असीम रियाज की किस्मत खुल गई है।
  • असीम रियाज को सनी लियोनी के अपोजिट फिल्म हाथ लग गई है।
  • असीम रियाज को महेश भट्ट अपनी फिल्म के लिए साइन कर सकते हैं।

मुंबई. बिग बॉस 13 में असीम रियाज सबसे ज्यादा फैन फॉलोविंग वाले कंटेस्टेंट हैं। अब असीम के हाथ उनकी पहली फिल्म लग गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में असीम रियाज के अपोजिट सनी लियोनी हो सकती हैं।   

रिपोर्ट्स के मुताबिक असीम रियाज घर के अंदर रहते ही ये फिल्म साइन कर सकते हैं। असीम रियाज को डायरेक्टर महेश भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म में साइन कर सकते हैं। फिल्म में असीम के अपोजिट सनी लियोनी होंगी। 

असीम की पहली फिल्म के बारे में ऑफिशियल कनफर्मेशन नहीं है। अगर ये खबर सच हुई तो असीम रियाज और उनके फैन्स के लिए खुशखबरी होगी। गौरतलब है कि महेश भट्ट ने ही बिग बॉस के घर से सनी लियोनी को जिस्म 2 के लिए साइन किया था। 

सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज का झगड़ा बिग बॉस में सुर्खियों में है। सीजन की शुरुआत में सिद्धार्थ और असीम रियाज को राम लक्ष्मण की जोड़ी कहा जाता था। हालांकि, शो के बीच में दोनों के बीच ऐसी खटास आई कि अब दोनों एक दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। 

असीम और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई के बाद सोशल मीडिया भी फैन्स दो धड़ों में बंट गया है। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स #IstandwithAsim हैशटैग ट्रेंड करते हैं। हालांकि, कई बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने असीम रियाज के खिलाफ हैं।  

असीम रियाज बिग बॉस में आने से पहले एक प्रोफेशनल मॉडल थे। वह ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में मॉडलिंग इवेंट्स में हिस्सा ले चुके हैं। इसके अलावा वह कुछ एड्स और फिल्मों में छोटे-छोटे रोल्स भी कर चुके हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।