लाइव टीवी

Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा पर बोली गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी- मजा आता उसकी Ex पवित्र पूनिया होती साथ

Updated Sep 30, 2019 | 23:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss Season 13 Paras Chabra Girlfriend: सीजन 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने शो के ग्रैंड प्रीमियर में कहा था कि वह संस्कारी प्लेबॉय हैं। अब उनकी गर्लफ्रेंड ने कहा है कि वह चाहती हैं कि लड़कियां डेट करें।

Loading ...
Paras Chabra And Akansha
मुख्य बातें
  • बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर में पारस ने खुद को संस्कारी प्लेबॉय बताया है।
  • पारस फिलहाल आकांक्षा पुरी को डेट कर रहे हैं।
  • आकांक्षा ने कहा है कि वह पारस और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड को घर के अंदर देखना चाहती थीं। 

मुंबई. बिग बॉस सीजन 13 में इस बार  स्प्लिट्सविला-5 फेम पारस छाबड़ा भी कंटेस्टेंट हैं। बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर में पारस ने खुद को संस्कारी प्लेबॉय बताया है। पारस अपनी पर्सनल लाइफ के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। पारस फिलहाल आकांक्षा पुरी को डेट कर रहे हैं। इससे पहले वह नागिन फेम पवित्र पूनिया को डेट कर चुके हैं। अब आकांक्षा ने कहा है कि वह पवित्र और पारस को घर के अंदर देखना चाहती थीं। 

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा को बताया गया कि इस शो के लिए पवित्र पूनिया को भी अप्रोच किया गया। इस पर आकांक्षा ने कहा, " मुझे इसके बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था। लेकिन, अगर ऐसा होता तो बतौर दर्शक मुझे बहुत मजा आता था।"

आकांशा कहती हैं, "मुझे उसकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा पता नहीं था। मैं चार महीने के किसी रिलेशनशिप को ज्यादा महत्व नहीं देती हूं। मुझे जो पता चला कि पवित्र काफी लाउड पर्सनेलिटी की थी। अगर उन्हें मेरे बॉयफ्रेंड के साथ घर में भेजा जाता तो काफी मजा आता।"   

लड़कियों से घिरा रहे पारस 
आकांशा ने कहा कि, " मैं चाहती हूं कि पारस लड़कियों से घिरा रहे। अगर लड़कियां उसके आगे पीछे नहीं होंगी तो लानत है ऐसी पर्सनेलिटी पर। अगर हर कोई पारस को प्यार करेगा तो वह ज्यादा हाइलाइट होगा। इसके बाद वह विनर बनकर निकलेगा।"

आकांशा कहती हैं कि, उसकी पर्सनेलिटी काफी स्ट्रॉन्ग है मुझे पूरा विश्वास है कि लड़कियां उनसे प्यार करेगी। शायद कोई उसे अपना दि भी दे दे। हालांकि, ये एक अलग तरीका का खेल है। वह पहले भी स्पिल्टिसविला में अपना खेल दिखा चुका है।      

इन एक्ट्रेस को कर चुके हैं डेट
पारस छाबड़ा ने टीवी सीरियल 'बढ़ो बहू' से पहचान मिली थी। पारस छाबड़ा ने सपना बाबुल का बिदाई में काम कर चुकी अपनी को-एक्ट्रेस सारा खान को डेट किया था। हालांकि, दोनों का जल्द ही ब्रेकअप हो गया था। 

पारस ने सारा खान के साथ ब्रेकअप के बाद टीवी शो नागिन फेम पवित्र पूनिया को डेट किया था। पवित्र से ब्रेकअप के बाद पारस आकांक्षा को डेट कर रहे हैं। यही नहीं, आकांक्षा ने पारस नाम का टैटू भी अपने हाथ में गुदवाया था।   
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।