लाइव टीवी

Bigg Boss 13: खत्म हुआ फैन्स का इंतजार, इस दिन बिग बॉस में वापसी करेंगी देवोलीना भट्टाचार्जी

Updated Dec 20, 2019 | 12:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss 13 Devoleena Bhattacharjee: गोपी बहू उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस 13 से बाहर हैं। देवोलीना की जगह विकास गुप्ता घर में गेम खेल रहे हैं। अब देवोलीना की वापसी पर बड़ी अपडेट आई है।

Loading ...
Devoleena Bhattacharjee
मुख्य बातें
  • देवोलीना भट्टाचार्जी पीठ के दर्द के कारण बिग बॉस से बाहर हैं।
  • देवोलीना की जगह विकास गुप्ता गेम खेल रहे हैं।
  • अब देवोलीना की वापसी का इंतजार खत्म हो गया है।

मुंबई. बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्य पीठ के दर्द के कारण इस शो से बाहर हैं। देवोलीना की जगह सीजन 11 के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता खेल रहे हैं। अब देवोलीना की वापसी का खुलासा हो गया है। 

सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़े एक फैनक्लब के मुताबिक, इस हफ्ते के वीकेंड के वार देवोलीना भट्टाचार्जी घर में एंट्री लेंगी। देवोलीना की तबियत में लगातार सुधार हो रहा है।  ऐसे में मास्टरमाइंड विकास गुप्ता का सफर खत्म हो जाएगा। 

आपको बता दें कि विकास गुप्ता ने मधुरिमा तुली से बात करते हुए कहा था कि वे इस शुक्रवार को बिग बॉस हाउस से चले जाएंगे। विकास के मुताबिक सीजन 13 में उनका सफर बस दो हफ्तों का था। विकास मधुरिमा को समझाते हैं कि वह स्ट्रॉन्ग होकर अपना गेम खेलें।  

करवाई थी पीठ की सर्जरी
देवोलीना अपनी पीठ में दर्द के कारण शो से बाहर हो गई थीं। घर से निकलने के बाद देवोलीना की सर्जरी करवाई थी। उनका डॉक्टर अभिषेक बापत की निगरानी में ईलाज चल रहा था। हालांकि, देवोलीना बिग बॉस पर लगातार ट्वीट कर रही हैं।

देवोलीना ने पिछले दिनों काम्या पंजाबी से माफी मांगी थी। दरअसल दोवोलीना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लाइक किया था, जिसमें काम्या पंजाबी और विंदु दारा सिंह को सिद्धार्थ शुक्ला का पीआर बताया गया था। 

सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल 
देवोलीना के लाइक करने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा था। ऐसे में देवोलीना ने ट्वीट कर लिखा- 'काम्या पंजाबी मेरी अच्छी दोस्त और बेहद मजबूत व्यक्तित्व वाली शख्स हैं। मैं उनका सम्मान करती हूं। मैंने बिना चीज को पूरा पढ़े लाइक कर दिया था जो मेरी गलती थी। मैं काम्या से भी इसके लिए माफी मांगती हूं'।              



काम्या ने देवोलीना के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा-'चिल डार्लिंग... यह तीन महीने का शो हमारी दोस्ती को बदलने वाला नहीं है। यह केवल एक गेम है। किसकी अच्छी लगती है और किसकी नहीं बस इतना ही। हमारे बीच जो रिश्ता है वह इस सबसे बढ़कर है। तुम जल्दी ठीक हो और मजबूत के साथ वापसी करो।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।