लाइव टीवी

Bigg Boss 13: मां बनने वाली हैं कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला, 10 साल बाद पति संग लिया बच्चा गोद लेने का फैसला

Updated Feb 15, 2020 | 10:55 IST

Shefali Jariwala Bigg Boss 13 Fame Adopt Baby Girl Soon: 37 साल की शेफाली जरीवाला जल्द मां बनने वाली हैं। शेफाली जरीवाला और उनके पति पराग त्यागी जल्द एक बच्चा गोद देने जा रहा है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पति पराग त्यागी संग शेफाली जरीवाला।
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाला जल्द मां बनने वाली हैं।
  • शेफाली जल्द ही एक बच्चा गोद देने जा रही हैं।
  • शेफाली ने पति पराग त्यागी संग पेपर वर्क करना भी शुरू कर दिया है।  

'कांटा लगा' गर्ल और बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि 37 साल की शेफाली जरीवाला जल्द मां बनने वाली हैं। जी हां, शेफाली जरीवाला और उनके पति पराग त्यागी पेरेंट्स बनने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 10 साल से रोमांटिक रिश्ता शेयर कर रहा ये कपल जल्द एक बच्चा गोद देने जा रहा है। शेफाली और पराग ने इसके लिए पेपर वर्क करना भी शुरू कर दिया है।  
बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। शेफाली ने बताया कि जल्द वो पति पराग त्यागी के साथ एक बेटी अडॉप्ट करने वाली हैं। शेफाली जरीवाला बताती हैं, 'जब मैं 10-11 साल की थी तब मुझे गोद लेना क्या होता ये समझ आया था। मैं तभी से हमेशा एक बेटी गोद लेना चाहती हूं। ये बहुत मुश्किल होता है क्योंकि समाज का एक दवाब होता कि जब अपने बच्चे हो सकते हैं तो फिर गोद क्यों लेना। लेकिन मैंने और पराग ने मिलकर इस बारे में बात की है और हम एक बेटी अडॉप्ट करेंगे।' 


हैरेसमेंट की वजह से टूटी थी पहली शादी
बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली दरीन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल पहली शादी सिंगर हरमीत गुलजार से की थी। हरमीत 'मीत ब्रदर्स' फेम हैं। शेफाली और हरमीत का साल 2009 में तलाक हो गया था। शेफाली ने पति के खिलाफ हैरेसमेंट का भी केस दर्ज करवाया था। वहीं, हरमीत ने आरोप लगाया था कि शेफाली ने उनके अकाउंट से बिना जानकारी के 12 लाख रुपए निकाल लिए हैं।

लिव इन रिलेशनशिप के बाद की दूसरी शादी 
हरमीत गुलजार से अलग होने के बाद शेफाली ने टीवी एक्टर पराग त्यागी को डेट किया। दोनों तीन साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। रियलिटी शो नच बलिए में पराग ने सबके सामने शेफाली को प्रपोज किया था। साल 2014 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। पराग जोधा अकबर और पवित्र रिश्ता जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।