लाइव टीवी

Bigg Boss 13: पास्ता डेट पर गए रश्मि देसाई-विशाल आदित्य सिंह, कहा-'सिद्धार्थ शुक्ला हम नहीं हैं चोर'

Updated Feb 23, 2020 | 20:23 IST

Bigg Boss 13 Rashmi Desai And Vishal Aditya Singh: बिग बॉस के घर से निकलने के बाद भी घरवाले एक दूसरे से लगातार मिल रहे हैं। अब रश्मि देसाई और विशाल आदित्य सिंह पास्ता डेट पर गए हैं।

Loading ...
Rashmi Desai, Vishal Aditya Singh, Sidharth Shukla
मुख्य बातें
  • बिग बॉस से निकलने के बाद घरवाले एक दूसरे से लगातार मिल रहे हैं।
  • रश्मि देसाई और विशाल आदित्य सिंह अब पास्ता डेट पर गए थे।
  • रश्मि देसाई ने सोशल मीडिया पर पास्ता खाते हुए वीडियो शेयर किया है।

मुंबई. बिग बॉस 13 को खत्म हुए एक हफ्ते से ज्यादा वक्त हो गया है। घर से बाहर निकलने के बाद भी सभी घरवाले एक दूसरे से मिल रहे हैं। अब रश्मि देसाई और विशाल आदित्य सिंह पास्ता डेट पर गए। दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों सिद्धार्थ शुक्ला के लिए खास मैसेज भेज रहे हैं। 

विशाल आदित्य सिंह और रश्मि देसाई का ये वीडियो एक रेस्त्रां का है। इस वीडियो में रश्मि देसाई और विशाल आदित्य सिंह चीज पास्त खाते हुए नजर आ रहे हैं। रश्मि कहती हैं-'ये हमारी मेहनत का पास्ता है। बिग बॉस घर का नहीं है।' 

विशाल आदित्य सिंह इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला पर चुटकी लेते हुए कहते हैं- 'हम चोर नहीं है। आपको बता दें कि घर से निकलने के बाद रश्मि देसाई ने एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वह घर लौटकर पास्ता खाते हुए नजर आ रही हैं।'

बिग बॉस के घर में चुराया था पास्ता 
रश्मि देसाई और विशाल आदित्य सिंह ने बिग बॉस के घर के अंदर लग्जरी बजट टास्क से आया गया पास्ता चुराया था। इसके बाद बिग बॉस ने दोनों को डांट लगाई थी। इसके बाद घर के कप्तान सिद्धार्थ शुक्ला काफी भड़क गए थे। 

सिद्धार्थ शुक्ला रश्मि देसाई और विशाल आदित्य सिंह के बीच इसे लेकर काफी बहस हुई थी। हालांकि, इस दौरान सलमान खान स्क्रीन पर आ गए थे। उन्होंने इस मामले में सिद्धार्थ शुक्ला को काफी डांट लगाई थी। सलमान ने कहा था कि अपनी आवाज ऊंची न करें। 

सिद्धार्थ शुक्ला ने किया अस्पताल का उद्धघाटन 
बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मां के साथ अस्पताल पहुंचे हैं। दरअसल सिद्धार्थ शुक्ला इस अस्पताल के नए वॉर्ड का उद्धघाटन किया। सिद्धार्थ शुक्ला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला जहां शो के विनर थे। वहीं, असीम रियाज शो के रनर अप रहे थे। रश्मि देसाई टॉप चार में रही थीं। बिग बॉस में सिडनाज (सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल) की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।     

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।