लाइव टीवी

Bigg Boss 13: सलमान की तरह शर्टलेस हुए भाग्यश्री के बेटे, किया भाईजान के साथ उन्हीं के इस पॉपुलर गाने पर डांस

Updated Feb 10, 2020 | 07:34 IST |

Bigg Boss 13: हाल ही में बिग बॉस 13 में शिल्पा शेट्टी के साथ भाग्श्री के बेटे अभिमन्यु दसानी पहुंचे। उन्होंने यहां सलमान खान के साथ उनके आइकॉनिक गाने पर डांस किया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Salman Khan & Abhimanyu Dassani dance
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 में पहुंचे भाग्श्री के बेटे अभिमन्यु दसानी
  • अभिमन्यु ने सलमान खान के साथ किया डांस
  • शर्टलेस हुए अभिमन्यु दसानी

टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 13 इन दिनों अपने आखिरी पड़ाव में हैं। सलमान खान के इस शो में कई सितारे अपनी फिल्मों को प्रमोट करने पहुंचते हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी, भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेठिया के साथ बिग बॉस 13 में पहुंची। यहां सबने जमकर मस्ती की। वहीं अभिमन्यु ने सलमान को उनके पुराने दिनों की याद दिला दी।

दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हो रही है। शो में अभिमन्यु ने सलमान के पॉपुलर गाने 'ओ ओ जाने जाना' पर डांस किया। ये गाना साल 1998 में आई सलमान और काजोल की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या का है। ये सलमान के आइकॉनिक सॉन्ग्स में से एक है।

खास बात ये है कि ओरिजिनल गाने में जहां सलमान ने शर्टलेस होकर डांस किया था, वहीं बिग बॉस में अभिमन्यु शर्टलेस नजर आए और इस गाने के हुक स्टेप्स किए। ये देख कर दर्शक भी बेहद उत्साहित हो गए। अभिमन्यु इससे पहले भी सलमान के मैंने प्यार किया के सींस को रीक्रिएट कर चुके हैं। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट अभिमन्यु की मम्मी भाग्यश्री लीड रोल में थीं।

जब फिल्म को 30 साल पूरे हुए तो अभिमन्यु ने सोशल मीडिया पर शर्ली के साथ अपनी ये वीडियोज और फोटोज शेयर की थीं, जिसमें वे मैंने प्यार किया के पलों को ताजा कर रहे हैं। आपको बता दें कि अभिमन्यु जल्द ही फिल्म निकम्मा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ शर्ली सेठिया और शिल्पा शेट्टी नजर आएंगी। ये फिल्म 5 जून, 2020 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।