लाइव टीवी

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: सलमान खान लेंगे घर में एंट्री, ऐसे दूर करेंगे रश्मि-अरहान की गलतफहमी

Updated Dec 08, 2019 | 10:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में रश्मि देसाई के सामने अरहान के बीवी और बच्चे का राज खोला। इसके बाद से रश्मि फूट-फूटकर रोने लगी। आज सलमान घर में एंट्री लेने वाले हैं।

Loading ...
Salman Khan, Arhaan Khan, Rashmi Desai
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 में सलमान खान ने अरहान खान का राज खोला।
  • सलमान ने बताया कि अरहान की शादी हो चुकी है। इसके अलावा उनका एक बच्चा भी है।
  • सलमान अब खुद घर के अंदर आकर दोनों के बीच ये मामला सुलझाने की कोशिश करेंगे।

मुंबई. बिग बॉस 13 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने रश्मि देसाई के सामने अरहान खान का बड़ा राज खोल दिया। सलमान ने रश्मि देसाई को बताया कि अरहान खान की शादी हो चुकी है। इसके अलावा उनका एक बच्चा भी है। रश्मि ये सुनकर हैरान हो जाती हैं। वह फूट-फूटकर रोने लगती हैं। अब सलमान खुद घर में आकर इसे सुलझाएंगे। 

आज के एपिसोड के प्रोमो के मुताबिक सलमान खान बिग बॉस के घर के अंदर आएंगे। रश्मि देसाई सलमान खान से गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगती हैं। सलमान कहते हैं- आपने बीच का बताया और पहले का नहीं बताया। आपकी ये सबसे बड़ी बेवकूफी थी। 

सलमान अरहान से कहते हैं- इसमें छिपाने की क्या बात थी। एक अतीत ही है अपना मुद्दा सुलझाओ। अरहान कहते हैं- हो गई गलती। रश्मि देसाई रोते हुए कहती है- एक आदमी ने मेरे लिए इतना कुछ किया, सब कुछ सही था फिर ये क्यों छिपाया। 

सलमान ने ऐसे खोला अरहान का राज 
सलमान खान वीकेंड का वार एपिसोड में काफी गुस्से में थे। उन्होंने पहले सभी घरवालों को जमकर लताड़ा। इसके बाद उन्होंने अरहान से पूछा- तुम्हारे खानदान में कौन-कौन है। अरहान कहते हैं- मां, भाई, बहन। इसके बाद सलमान कहते हैं वाइफ और बच्चे। 

बच्चे की बात सुनकर रश्मि देसाई सुन्न रह गई। वह फूट-फूटकर रोने लगी। वहीं, अरहान कहते हैं कि मैंने उन्हें ये बात बताई है। हालांकि, रश्मि इंकार कर देती हैं। रश्मि अरहान से कहती हैं कि- मैंने तुम्हें अपनी शादी और तलाक के बारे में सब कुछ बताया था। 

घरवालों को दी चेतावनी 
सलमान खान ने सभी घरवालों को चेतावनी दी है कि ये रश्मि और अरहान का पर्सनल मैटर है। ये दोनों मिलकर इसे सुलझाएंगे। घर के अंदर कोई भी इसे लेकर रश्मि और अरहान से इस बारे में कोई बात नहीं करेगा। 

सलमान इसके बाद कहते हैं कि अरहान ने रश्मि को इस शो में प्रपोज किया था। इसके अलावा वह रश्मि देसाई को काफी पहले से जानते हैं। इस कारण वह ये सब बता रहे हैं। सलमान इसके अलावा आरती, मधुरिमा, शेफाली बग्गा, माहिरा को छोड़कर सलमान सबको जाने को कहते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।