लाइव टीवी

Bigg Boss 13: पॉकेट मनी के लिए शेफाली जरीवाला बनी थीं 'कांटा लगा' गर्ल, सलमान खान के साथ कर चुकी हैं काम

Updated Oct 30, 2019 | 14:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss 13 Wild Card Entry: कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला बिग बॉस की चौथी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं। शेफाली की एंट्री का प्रोमो जारी हो गया है। जानिए कांटा लगा गर्ल की लाइफ से जुड़े कुछ Facts...

Loading ...
Shefali Zariwala
मुख्य बातें
  • कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला बिग बॉस 13 में एंट्री लेने वाली हैं।
  • शेफाली साल 2002 में आए म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से चर्चा में आई थीं।
  • शेफाली  ने कांटा लगा म्यूजिक एल्बम पॉकेट मनी के लिए की थी।

मुंबई. 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला बिग बॉस 13 की चौथी वाइल्ड कार्ड एंट्री है। कलर्स ने प्रोमो जारी कर इसकी घोषणा भी कर दी है। शेफाली का रियेलिटी शो से पुराना नाता है। इससे पहले वह अपने हसबैंड पराग त्यागी के साथ नच बलिए 5 में नजर आ चुकी हैं। 

शेफाली सबसे पहले साल 2002 में आए म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से चर्चा में आई थीं। इस एल्बम ने उन्हें रातों-रात सेंसेशन बना दिया था। हालांकि, उन्होंने ये एल्बम पॉकेट मनी के लिए की थी। शेफाली अपने कॉलेज के बाहर खड़ी थी, वहां पर एक डायरेक्टर आया और उसने म्यूजिक एल्बम का ऑफर दिया।

शेफाली शुरुआत में थोड़ी सी हिचकिचाई फिर उन्होंने हां कह दिया।साल 2004 में शेफाली ने सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म मुझसे शादी करोगी से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने बिजली का किरदार निभाया था। हालांकि, ये उनकी पहली और आखिरी फिल्म साबित हुई थी। 

पराग से है दूसरी शादी 
शेफाली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल पहली शादी सिंगर हरमीत गुलजार से की थी। हरमीत मीत ब्रदर्स फेम हैं। साल 2009 में तलाक हो गया था। शेफाली ने हरमीत के खिलाफ हैरेसमेंट का भी केस दर्ज करवाया था। वहीं, हरमीत ने आरोप लगाया था कि शेफाली ने उनके अकाउंट से बिना जानकारी के 12 लाख रुपए निकाल लिए हैं।

शेफाली ने इसके बाद पराग त्यागी को डेट किया था। दोनों तीन साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। नच बलिए में पराग ने सबके सामने प्रपोज किया था। साल 2014 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। पराग जोधा अकबर और पवित्र रिश्ता जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं।  

जब उड़ी थी शेफाली की मौत की अफवाह 
शेफाली जरीवाला की मौत की अफवाह भी उड़ चुकी है। अफवाह में दावा किया गया कि कांटा लगा गाने के लिए उन्होंने टैटू गुदवाया था। इस कारण उन्हें इंफेक्शन हो गया था। इसी इंफेक्शन के कारण उनकी मौत हो गई है।    

वर्कफ्रंट की बात करें तो शेफाली बिग बॉस से पहले एक वेबसीरीज में नजर आ चुकी हैं। इस वेबसीरीज को हाउसफुल 4 के डायरेक्टर फरहाद शमजी ने डायरेक्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने 2011 में कन्नड़ भाषा की फिल्म ‘हुडुगरू’ में एक गाना किया था। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।